State News
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री श्री अकबर इस राष्ट्रीय आपदा में जरूरतमंद लोगों को पहुंचा रहे सीधी मदद, अब तक छह सौ से अधिक लोगों 31 लाख रूपए सेअधिक पहुंचा चुके है आर्थिक मदद 26-Sep-2020

 मंत्री श्री अकबर ने आज फिर 90 लोगों को साढेचार लाख रूपए का चेक वितरण किया  
 
मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कोरोना के संकट के दौर में कवर्धाविधानसभा क्षेत्र के सेलून, छोबी, जुता-चप्पल,फल, सब्जी, विक्रेताओं और जरूरतंद लोगों को पहुंचा रहे है सीधी मदद    

 

छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री  मोहम्मद अकबर द्वारा कोविड-19कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए जारी लाॅकडाउन सेप्रभावित नागरिकों, फूटकर व्यापारियों को सीधे आर्थिक रूप से मदद पहुंचाया जा रहाहै। वैश्विक महामारी-राष्ट्रीय आपदा के इस दौर में उन्होने अपने निर्वाचनक्षेत्र कबीरधाम जिले के कवर्धा विधान सभा क्षेत्र के प्रभावित छोटे-छोटे फूटकरव्यापरियों और जरूरतं मंद आम नागरिकों से सीधे संपर्क बनाए हुए है, और उनसभी लोगों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।       छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरणमंत्री श्री अकबर अपने स्वेच्छा अनुदान मद से अब तक अपने निर्वाचन क्षेत्र के 634 आमनागरिको, फूटकर व्यापारियों को 31 लाख 70 हजार रूपए आर्थिक मदद पहुंचा चुके है।मंत्री श्री अकबर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक दिवसीय के दौरान आज शुक्रवार को फिरसे 90 जरूरतंद लोगों को 4 लाख 50 हजार रूप्ए का चेक वितरण किया। उन्होने जिले केपिपरिया नगर पंचायत क्षेत्र के प्रभावित 84 फूटकर व्यापारियों और प्रभावितनागरिकों को 4 लाख 20 हजार रूपए और बोडला नगर पंचायत में 6 प्रभावित जरूरतमंदलोगों को 30 हजार रूपए का चेक वितरण कर आर्थिक रूप् से मदद किया है। उन्होने इनसभी प्रभावित व्यक्तियों को पांच-पांच हजार रूपए का चेक आर्थिक मदद के लिए वितरणकिया। पिपरिया नगर पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री श्री अकबर ने तीन नएएल्डर मेन का पदभार ग्रहण भी कराया। बोडला और पिपरिय में आयोजित कार्यक्र में पिपरियानगर पंचायत अध्यक्ष  महेन्द्र कुंभकार, बोडला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, नीलकंठ चन्द्रवंशी,श्री कन्हैया अग्रवाल, पार्षद समशाद बेगम,  श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती पर्यटनधुुर्वेे, ओमप्रकाश शर्मा,  भरत गुप्ता,  हरिप्रसाद बंजारे एवं संबंधितअनुविभागीय अधिकारी  विपुल गुप्ता,  विनय सोनी एवं अन्य संबंधित अधिकारीविशेष रूप से उपस्थित थे। मंत्री श्री अकबर नगर पंचायत पिपरिया और बोडला मेंआयोजित कार्यक्रम के बाद वनांचल ग्राम बरघांट, बम्हनतरा और छुही में आयोजितस्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां क्षेत्रिय ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर समस्याएंभी सुनी।  समाचार क्रमांक/ गुलाब कुमार डड़सेना



RELATED NEWS
Leave a Comment.