State News
बड़ी खबर : कवर्धा कोतवाली के पास दुष्कर्म, नाबालिग आदिवासी को चार लोगों ने बनाया हवस का शिकार, 23-Nov-2020
कवर्धा। शहर के कोतवाली थाना से लगभग 3 सौ मीटर की दुरी पर बीती रात सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के बाद पुलिस के रात्रि गस्त पर सवाल उठ रहे है। घटना कोतवाली के पास का ही है। इस बात की जानकारी थाना प्रभारी मुकेश यादव ने दी है। पुलिस इस मामले में जल्द ही की खुलासा कर सकती है। जानकारी के मुताबिक मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।नाबालिग आदिवासी कन्या के साथ 4 आरोपियों ने दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक बीती रात शहर के पीजी कॉलेज के पास वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद से पुलिस की रात्रि गस्त पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में हैं।


RELATED NEWS
Leave a Comment.