Top Story
दो साल में भूपेश सरकार की नीति व विजन क्या है स्पष्ठ नहीं - भाजपा 16-Dec-2020

छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की जनता के विकास में बाधक प्रदेश सरकार के दो साल: विष्णुदेव साय

0 दो साल में भूपेश सरकार की नीति व विजन क्या है स्पष्ठ नहीं।

0 प्रदेश सरकार के दो साल विफलताओं, बदलापुर, राजनीति से प्रेरित और विकास में बाधक


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल को विफल और छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक बताते हुए निराशा व्यक्त की हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जिस कलेवर, जिस फ्लेवर और जिस अंदाज में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश की जनता से गंगा जल की कसम खा कर लुभावने वादे किए थे वे सभी कसमें वादे सरकार के 2 साल में ही झूठे साबित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के 2 साल निराशाजनक ही नहीं बल्कि राजनीति से प्रेरित बदलापुर से ओतप्रोत, अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने में बीते हैं। प्रदेश की जनता आज इस बात को महसूस कर रही हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार विकास करने, नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने वाली नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की जनता के विकास में बाधक की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के 2 साल के कार्यकाल को शून्य बताया हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश सरकार, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके पूरे मंत्री मंडल और कांग्रेस के नेताओं को झूठी वाह वाही लूटने से बचने की नसीहत दी हैं। उन्होंने कहा कि 2 साल में एक भी ठोस योजना, एक भी दूरगामी योजना, छत्तीसगढ़ के हित में धरातल पर उतार पाने में विफल रही। 2 साल में भूपेश सरकार की नीति व विजन क्या है स्पष्ठ नहीं हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि 2 साल में प्रदेश सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, कर्मचारियों, मजदूरों सभी का अहित किया हैं। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक वर्ग को ठगने और छलने वाली प्रदेश सरकार को 2 साल की उपलब्धि का झूठा ढिंढोरा पीटने के बजाए अपनी नाकामी और छल कपट के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान खरीदी में देरी, गिरदावरी में रकबा कटौती, नकली खाद बीज, कीटनाशक, टोकन के नाम पर किसानों को परेशान करना, राजीव गांधी न्याय योजना के नाम पर अन्याय कर किस्तों में भुगतान एवं अंतिम किस्त के भुगतान अब तक ना कर पाने वाली विफल सरकार को किसानों से माफी मांगनी चाहिए। महिला सशक्तिकरण का केवल बात करने वाली सरकार के मंत्री यदि छत्तीसगढ़ की बेटी के साथ घटित बलात्कार की हृदयविदारक घटना को छोटी घटना बताएं, कांग्रेस के नेता बलात्कार जैसी घटना पर भी चयनात्मक राजनीति करें और कांग्रेस नेत्री महिला आयोग के अध्यक्ष जैसे पद पर बैठकर महिलाओं पर ही स्वेच्छा से संबंध बनाने की बात कर नारी जाति का अपमान करें तो कांग्रेस को और कांग्रेस सरकार को नारी सम्मान की बात करने का कोई अधिकार नहीं 2 साल में क्या यही महिला सशक्तिकरण की दिशा कांग्रेस सरकार ने तय की हैं? रोजगार के नाम पर विभिन्न भर्ती प्रक्रिया को लटकाने वाली और बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं को धोखा देने वाली सरकार को प्रदेश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। शराब बंदी का वादा कर प्रदेश और विशेष रूप से प्रदेश की महिलाओं को छलने वाली प्रदेश सरकार शराब बंदी के नाम पर यदि घर घर शराब परोस रही हैं तो यह सरकार के राजस्व प्रेम, व्यवसायिक सोच और स्वयं कोचिया की भूमिका में आने का प्रमाण हैं जिसे शायद कांग्रेस उपलब्धि समझ कर 2 साल का जश्न मना रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के नाम पर केवल भ्रष्टाचार कमीशनखोरी के अलावा धरातल पर यह योजना नजर नहीं आती। 2 साल में सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की भेंट हजारों गौ माताएं चढ़ चुकी हैं। भूख प्यास अव्यवस्था के चलते गौठान में मवेशियों की मौत दुःखद हैं जो सरकार की 2 साल की विफलता बायां करती हैं। 2 साल में केवल छत्तीसगढ़िया वाद का नारा देने वाली प्रदेश सरकार आउटसोर्सिंग और बाहरी लोगों को लाभान्वित करने अपना हिस्सा निकलने और कर्ज लेकर घी पीने में लगी रही हैं, जिसका एक उदाहरण जल जीवन मिशन योजना में बाहरी ठेकेदारों को लाभान्वित करने के प्रयास से सामने आया था। उन्होंने कहा कि बिजली बिल हाफ के नाम पर, संपत्तिकर माफ के नाम पर झूठे वादे करने वाली सरकार ने प्रदेश की जनता को ठगा हैं। स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को चैपट करने बदलापुर की भावना से ओत प्रोत कांग्रेस की सरकार ने स्मार्ट कार्ड और आयुष्मान भारत योजना को बंद कर प्रदेश को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दें पाने में विफल रही हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि सभी को एक रुपया किलो में चावल का वादा करने वाली सरकार कभी सत्यापन के नाम पर, कभी हितग्राहियों की पात्रता बदलकर, तो कभी कार्ड रद्द कर प्रताड़ित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान 2 साल में आत्महत्या के लिए बन गयी हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को आत्महत्या का गढ़ बना दिया हैं। क्वारेंटाईन सेंटर में आत्महत्या, किसान आत्महत्या, मजदूर आत्महत्या, बेरोजगार आत्महत्या, के मामले में 2 साल में छत्तीसगढ़ नम्बर वन बन गया हैं। रेत माफिया, कोल माफिया, जमीन माफिया का राज प्रदेश में चल रहा हैं। शराब तस्करी से लेकर सूखे नशे ड्रग्स, अफीम का काला कारोबार 2 साल से फल फूल रहा हैं। किसान सम्मान निधि को बदलापुर और दुर्भावना से लटकाने वाली सरकार के आंखों में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों का आवास बनना भी खटक रहा हैं क्या यही हैं प्रदेश सरकार की 2 साल की उपलब्धि और नीति हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने प्रदेश सरकार को 2 साल में विफलता, बदलापुर, राजनीति से प्रेरित, विकास में बाधक और छत्तीसगढ़ का अहित करने वाली सरकार बताया हैं।

 


RELATED NEWS
Leave a Comment.