Top Story
मुख्यमंत्री ने किया स्व. महेंद्र कर्मा की मूर्ति का अनावरण - पत्नी,बेटा और परिवार के लोग रहे उपस्थित 30-May-2019
जगदलपुर : बस्तर टाइगर स्व. महेंद्र कर्मा के मूर्ति का अनावरण प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बस्तर टाइगर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बस्तर के लोग आज भी उन्हे टाइगर के नाम से जानते है, नक्सलियों के खिलाफ मुहिम चलाते हुए 2005 में सलवा जुडूम की शुरुआत की। उसके बाद आदिवासी समाज के लोगो को नक्सलियों के खिलाफ लड़ने की ताकत भी दी। स्व. कर्मा के खिलाफ कई बार हमला किया गया, लेकिन हर बार वे शेरो की तरह मौत को मात दिया। लेकिन 25 मई 2013 को जीरम घाटी में लोगो की जान बचाने के लिए खुद ही आगे आये और अपनी जान गवा दिया। आज भी बस्तरवासियों के दिल मे उनकी यादे जिंदा है। श्री कर्मा ऐसे नेता थे जिनका हर कोई राजनीति से हटकर सम्मान करते थे। वही महेंद्र कर्मा के बारे में परिजनों ने बताया कि 1980 से वे नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। श्री कर्मा का जन्म 5 अगस्त 1950 को हुया था। वही श्री कर्मा 2004 से 2008 तक छत्तीसगढ़ विधान सभा नेता प्रतिपक्ष रहे, 2005 से सलवा जुडूम की शुरआत की, प्रदेश में उद्योग मंत्री भी रहे, 1980 में विधायक बने, अविभाजित बस्तर जिला के पहले जिला पंचायत अध्यक्ष, 1996 में अविभाजित मध्यप्रदेश से राजनीतिक सफर की शुरुआत की। CG 24 News


RELATED NEWS
Leave a Comment.