Top Story
महापौर श्री प्रमोद दुबे, विधायक श्री विकास उपाध्याय, श्रीमती अनिता शर्मा सहित विषिष्टजनों ने दी श्रद्धांजलि 11-Jun-2019
रायपुर - आज नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग ने नगर निगम जोन 7 के साथ मिलकर नगर निगम मुख्यालय व्हाईट हाउस के सामने स्थित निगम उद्यान परिसर में झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद विद्याचरण शुक्ल की प्रतिमा के समक्ष उनकी छठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करने आयोजन रखा। नगर निगम संस्कृति विभाग के इस संक्षिप्त व गरिमापूर्ण आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर के प्रथम नागरिक महापौर श्री प्रमोद दुबे ने शहीद विद्याचरण शुक्ल को पुण्यतिथि पर सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि समस्त राजधानीवासियों की ओर से अर्पित की। आयोजन में मुख्य रूप से रायपुर पष्चिम विधायक श्री विकास उपाध्याय, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता शर्मा, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री राधेष्याम विभार, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्री श्रीकुमार मेनन, पार्षद प्रतिनिधि श्री देवेन्द्र यादव, पूर्व पार्षद श्री इंदरचंद धाडीवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री दौलत रोहडा, प्रमोद तिवारी, शेख शकील, नवीन चंद्राकर सहित बडी संख्या में गणमान्यजनों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल को छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। निगम संस्कृति विभाग की ओर से प्रतिमा स्थल के समीप आयोजन में भजनों के माध्यम से सांगीतिक प्रस्तुति देकर शहीद विद्याचरण शुक्ल को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


RELATED NEWS
Leave a Comment.