Top Story
आगंनबाड़ी खुलने का समय सबेरे 7 से 10 बजे तक, राज्य शासन ने 30 जून तक बढ़ाई तिथि 19-Jun-2019
रायपुर, 19 जून 2019 राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए आगंनबाड़ी खुलने और बंद होने के समय में आंशिक संशोधन करते हुए 30 जून तक बढा दी है। अब 30 जून तक आगंनबाड़ी सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी। विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना को पत्र के माध्यम से आगंनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के समय मे स्थानीय आवश्यकता को देखते हुए परिवर्तन करने के निर्देश दिए गए है। 30 जून के पश्चात आगंनबाड़ी का संचालन पूर्वानुसार प्रातः 9.30 बजे से 3.30 बजे तक होगा। समय परिवर्तन की सूचना आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा 5 अप्रैल से 15 जून 2019 तक आगंनगाड़ी केन्द्र खोलने का समय प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक नियत किया गया था। 


RELATED NEWS
Leave a Comment.