Top Story
भाजपा 22 जून को पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी 20-Jun-2019
रायपुर20जून2019-भारतीय जनता पार्टी 22 जून को छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी। धरना प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान रायपुर शहर एवं ग्रामीण में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद रमेश बैस एवं वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल रहेंगे। इसी तरह बलौदाबाजार में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं रायपुर सांसद सुनील सोनी। गरियाबंद में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, डमरूधर पूजारी, पूनम चंद्राकर। महासमुंद में पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, पुरन्दर मिश्रा। धमतरी में महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक श्रीमती रंजना साहू एवं ओपी चौधरी। भिलाई में विद्यारतन भसीन व संजय श्रीवास्तव। दुर्ग में पूर्व मंत्री राजेण मूणत एवं श्रीमती रमशीला साहू। बेमेतरा में दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री दयालदास बघेल एवं मोतीलाल साहू। बालोद में कांकेर सांसद मोहन मंडावी, नीलू शर्मा व केदार गुप्ता। राजनांदगांव में पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, अशोक शर्मा व लीलाराम भोगवानी। कवर्धा में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय व महापौर मधुसूदन यादव। कांकेर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी व खुबचंद पारख। कोंडागांव में पूर्व मंत्री लता उसेंडी व भरत मटियारा। नारायणपुर में दिनेश कश्यप व श्रीनिवास राव मद्दी। बस्तर में पूर्व मंत्री केदार कश्यप, कोमल जंघेल व देवजी भाई पटेल। दंतेवाड़ा में किरण देव व शरद अवस्थी। सुकमा में सुभाऊ कश्यप व कमलचंद्र भंजदेव। बीजापुर में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व सेवक राम नेताम। बिलासपुर में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक शिवरतन शर्मा व बिलासपुर सांसद अरूण साव। मुंगेली में पूर्व मंत्री पुन्नुलाल मोहले, पूर्व सांसद बिलासपुर लखनलाल साहू, संदीप शर्मा एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी। जांजगीर-चाम्पा में सांसद गुहाराम अजगले, पूर्व सांसद कमलादेवी पाटले, विधायक नारायण चंदेल व गिरधर गुप्ता। कोरबा में छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बंशीलाल महतो, सौरभ सिंह। रायगढ़ में पूर्व सांसद विष्णुदेव साय सांसद श्रीमती गोमती साय एवं भूपेन्द्र सवन्नी। जशपुर में मेजर अनिल सिंह, सिध्दनाथ पैकरा एवं निर्मल सिन्हा। सरगुजा में रणविजय सिंह जूदेव, रामप्रताप सिंह एवं पूर्व सांसद कमलभान सिंह। सूरजपुर में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भैयालाल रजवाड़े। बलरामपुर में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भीमसेन अग्रवाल एवं अनुराग सिंह देव। कोरिया में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा एवं डॉ. सलीम राज सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में मौजूद रहेंगे।


RELATED NEWS
Leave a Comment.