State News
छत्तीसगढ़: लापता जवान नक्सलियों के कब्जे में, मीडिया को वॉट्सऐप कॉल कर कहा- लापता जवान राकेश्वर सिंह उनके पास, नुकसान नहीं पहुंचाएंगे 05-Apr-2021
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद से लापता जवान राकेश्वर सिंह मनहास के नक्सलियों ने अपने कब्जे में होने का दावा किया है। नक्सलियों ने वॉट्सऐप कॉलिंग के जरिए इसकी जानकारी मीडिया को दी है। साथ ही यह भी कहा है कि वह जवान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। उनके पास वह सुरक्षित हैं। SP कमललोचन कश्यप ने जवान की लोकेशन नहीं मिलने की पुष्टि की थी। राकेश्वर सिंह जम्मू कश्मीर के निवासी बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान 21 जवान लापता हो गए थे। इनमें से 20 जवानों के पार्थिव शरीर को रविवार को एयरफोर्स की मदद से रिकवर कर लिया गया, जबकि एक जवान का पता नहीं चला। लापता जवान कोबरा बटालियन के राकेश्वर सिंह मनहास बताए जा रहे हैं। तर्रेम क्षेत्र के जोनागुड़ा के पास शनिवार को नक्सलियों से मुठभेड़ में 23 जवान शहीद हुए हैं।


RELATED NEWS
Leave a Comment.