State News
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में आज से टोटल लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें रहेंगी बंद 06-Apr-2021
दुर्ग: प्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन यहां अलग अलग इलाकों से कई हजार नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं मौतों का आंकड़ा में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दुर्ग में आज से टोटल लॉकडाउन लागू हो गया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टोटल लॉक​डाउन की घोषण की है। इसका असर आज सुबह से ही देखने को मिल रहा है।वहीं लॉकडाउन के दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को बस छूट दी गई है। वहीं बेवजह घूमने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा। बता दें कि दुर्ग में 15 हजार के करीब कोरोना मरीज पहुंच चुके हैं। वहीं 1 महीने में 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं अब प्रशासन ने लॉकडाउन में कोरोना के रोकथाम के उपाए किए हैं। कलेक्टर ने लॉकडाउन में सख्ती के निर्देश दिए हैं।


RELATED NEWS
Leave a Comment.