Top Story
ऑक्सीजोन का दुरुपयोग - 70 परिवारों की बंद की गई थी ऑक्सीजन 04-Jul-2021

ऑक्सिजोंन - 70 दुकानदारों की ऑक्सीजन बंद करके करोड़ों की लागत से बनाए  गया ऑक्सिजोंन का दुरुपयोग

आक्सीजोन का मुख्य द्वार निजी बसों की अवैध पार्किंग 

कांग्रेस पार्टी के 2 - 2 विधायकों ने इस आक्सीजोन का भरपूर विरोध किया था 

 

 

*ऑक्सिजोंन* 70 दुकानदारों और अनेक शासकीय बंगलों के साथ साथ कार्यालयों की ऑक्सीजन बंद करके करोड़ों की लागत से बनाए गए राजधानी के इस ऑक्सिजोंन का जिले के कलेक्टर - महापौर - निगम कमिश्नर सहित जनप्रतिनिधियों की आंखों के सामने दुरुपयोग हो रहा है, परंतु जिम्मेदार आंखें क्यों बाद किए हुए हैं ? आक्सीजोन का मुख्य द्वार निजी बसों की अवैध पार्किंग बना हुआ है | खालसा स्कूल की तरफ के मुख्य द्वार को आवागमन के लिए शुरू क्यों नहीं किया गया ? वक्त है बदलाव का के नारों के साथ सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी के 2 - 2 विधायकों ने इस आक्सीजोन का भरपूर विरोध किया था , परंतु विधायक बनते ही सत्ता आते ही आक्सीजोन के पक्ष में हो गए - क्यों ? बाहर हाल नगर निगम, जिला कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों मंत्रियों सांसद के साथ लगातार लिखा पढ़ी के बाद ऑक्सीजन बनाने के लिए खालसा स्कूल के सामने के 70 दुकानदारों को जगह तो उपलब्ध करा दी गई है परंतु उपलब्ध कराई गई जगह पर निर्माण कब कैसे होगा और उपलब्ध कराई गई जगह पर व्यापार जमने के बाद पुनः नहीं हटाया जाएगा ऐसा कोई लिखित एग्रीमेंट शासन की तरफ से पीड़ित दुकानदारों के साथ नहीं किया गया है - एक बात तो तय है की विपक्ष में रहते हुए सब सत्ता पक्ष का विरोध तो करते हैं परंतु सत्ता मिलते ही अपने विरोध को भूल जाते हैं और अधिकारियों की ताल में ताल मिलाते हुए उनके सभी निर्णय को सही बताने लग जाते हैं ऐसा क्यों होता है ?

कोई भी बताने को तैयार नहीं ना भारतीय जनता पार्टी ना  कांग्रेस और ना ही तीसरे नंबर पर पहुंची प्रदेश की जनता कांग्रेस जोगी पार्टी |



RELATED NEWS
Leave a Comment.