Top Story
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती.... 24-Jul-2019

नई दिल्‍ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह को मंगलवार देर रात गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ रमन दो दिन से दिल्ली में ही हैं। मंगलवार की रात को अचानक उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई। परिवार के लोग उन्हें लेकर रात करीब 11 मेदांता अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें एहतियातन भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है उन्हें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राजेश पुरी की देख रेख में भर्ती किया गया है। सिंह को अलग से रूम में रखा गया है।पूर्व मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिलते ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने फोन करके उनका हालचल जाना। रमन सिंह दो दिन से दिल्ली में हैं। सोमवार को उन्होंने वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की थी।



RELATED NEWS
Leave a Comment.