Top Story
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विशेष लेख 23-Aug-2021
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 अगस्त को अपना 60 वां जन्मदिन मना रहे हैं | भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुआ | भूपेश बघेल के पिता का नाम नंद कुमार बघेल और माता बिंदेश्वरी बघेल हैहै,इनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं | स्नातक तक पढ़ाई करने वाले भूपेश बघेल का सबसे सफल अभियान शादियों में पैसों की बर्बादी रोकने रहा | यूथ कांग्रेस से अपनी राजनीति शुरू करने वाले भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे, पाटन से पांच बार विधायक बनने वाले भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को लगातार राजनीतिक चुनौतियां देकर परेशान किया और अंततः 15 साल के मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को राजनीति शिकस्त देकर प्रदेश का नेतृत्व संभाला | प्रदेश के किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वक्त है बदलाव का के साथ नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के नारे के आधार पर प्रदेश में किसानों के हित में अपनी सोच को धरातल पर उतारा | किसानों का कर्जा माफ करने के अपने वादे को सत्ता संभालने के 10 घंटे के अंदर ही घोषणा कर पूरा किया, भले ही इसे पूरा करने में उन्हें कुछ समय लगा | प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना 60 वां जन्मदिन 23 अगस्त को मना कर अपने ढाई साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंत्री मंडल के सभी सदस्य और मंडल - आयोग के नियुक्त अध्यक्ष उनके 60वें जन्मदिन पर उन्हें बधाइयां देने अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं | पूरे प्रदेश में उनके जन्मदिन की बधाई से संबंधित बैनर - पोस्टर फ्लेक्स, होल्डिंग्स के साथ-साथ अखबारों में दो दो तीन तीन पेज का विज्ञापन उन्हें खुश करने के लिए नजर आ रहे है | दूसरी तरफ विपक्ष अपनी भूमिका में कमजोर तो नजर आ रहा है परंतु अपनी उपस्थिति हर जगह दर्ज करा कर भूपेश बघेल को जवाब देने मजबूर कर रहा है | उल्लेखनीय है कि विपक्ष में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते भूपेश बघेल को poor भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अनेक मामलों में फंसाकर प्रताड़ित करने की कोशिशें की तीन |


RELATED NEWS
Leave a Comment.