State News
दशहरा पर आतिशबाजी के साथ रावण दहन नरहरदेव मैदान में 13-Oct-2021

कांकेर। दशहरा पर्व पर भव्य आतिशबाजी के साथ रावणदहन का आयोजन 15 अक्टूबर को शहर के नरहरदेव मैदान में होगा। रावण दहन के पहले राम रावण युद्घ प्रसंग की प्रस्तुती लोक कलाकारों द्वारा दी जाएगी। आयाेजन की तैयािरयां युद्घ स्तर पर चल रही है। रावण दहन कार्यक्रम शुक्रवार शाम 5 बजे शुरू होगा।

आयोजन से जुड़े विधायक तथा संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, अपेक्स बैंक के पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर ने बताया नरहरदेव मैदान में रावण दहन के साथ इस बार भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन किया जा रहा है। दशहरा पर इस कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ती है जिसके चलते मैदान में सुरक्षा के लिए बैरिकेटिंग की जा रही है। मैदान में लाईट आदि के प्रबंध किए जा रहे हैं। आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरूवार 13 अक्टुबर को दोपहर 12 बजे नगर पालिका सभाकक्ष में नगर पालिका प्रतिनिधियों, गढ़िया महोत्सव आयोजन समिती, कांकेर चेंबर आफ कामर्स पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों, मिडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई है। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद कांकेर तथा गढ़िया महोत्सव आयोजन समिती द्वारा संयुक्त रूप से कराया जा रहा है।

 


RELATED NEWS
Leave a Comment.