National News
Aaj Ka Panchang: 14 अक्टूबर को महा नवमी का पर्व है, जानें आज का राहु काल और शुभ मुहूर्त 14-Oct-2021
Aaj Ka Panchang, 14 October 2021: 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार का दिन धर्म कर्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इस दिन नवरात्रि की नवमी है. इस दिन को दुर्गा महा नवमी भी कहा जाता है. इस तिथि को शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन भी है. इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. आज का पंचांग के अनुसार आज का दिन कैसा है, जानते हैं- आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)- 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी की तिथि है. पंचांग के अनुसार इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है. चंद्रमा इस दिन मकर राशि में गोचर कर रहा है. इस दिन धृति योग बन रहा है. आज की पूजा (Aaj Ki Puja) Navratri 2021: आज गुरुवार को नवरात्रि का नौवां दिन. नवरात्रि की नवमी तिथि को मां दुर्गा के 9वें स्वरूप यानि मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. मां सिद्धिदात्री को आदि शक्ति भगवती के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की विधि पूर्वक पूजा करने से सिद्धि प्राप्त होती है. भगवान विष्णु की पूजा- गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है. वर्तमान समय में चातुर्मास चल रहा है. चातुर्मास में भगवान विष्णु की पूजा लाभ प्रदान करने वाली मानी गई है. आज का राहु काल (Aaj Ka Rahu Kaal) पंचांग के अनुसार 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार को राहु काल दोपहर 01 बजकर 33 मिनट से दोपहर 03 बजकर तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है. 14 अक्टूबर 2021 पंचांग (Panchang 14 October 2021) विक्रमी संवत्: 2078 मास पूर्णिमांत: आश्विन पक्ष: शुक्ल दिन: गुरूवार तिथि: नवमी - 18:54:40 तक नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा - 09:35:59 तक करण: बालव - 07:29:12 तक, कौलव - 18:54:40 तक योग: धृति - 25:44:33 तक सूर्योदय: 06:20:57 AM सूर्यास्त: 17:53:07 PM चन्द्रमा: मकर राशि द्रिक ऋतु: शरद राहुकाल: 13:33:33 से 15:00:04 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - 11:43:57 से 12:30:06 तक दिशा शूल: दक्षिण अशुभ मुहूर्त का समय - दुष्टमुहूर्त: 10:11:40 से 10:57:49 तक, 14:48:32 से 15:34:41 तक कुलिक: 10:11:40 से 10:57:49 तक कालवेला / अर्द्धयाम: 16:20:49 से 17:06:58 तक यमघण्ट: 07:07:05 से 07:53:14 तक कंटक: 14:48:32 से 15:34:41 तक यमगण्ड: 06:20:57 से 07:47:28 तक गुलिक काल: 09:13:59 से 10:40:30 तक


RELATED NEWS
Leave a Comment.