State News
CG CRIME NEWS : इलाज के दौरान बढ़ाया परिचय, फिर घर घुसकर महिला को बनाया हवस का शिकार, अस्पतालकर्मी गिरफ्तार 01-Nov-2021
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से दुष्कर्म का झकझोरने वाला मामला सामने आया है। दुष्कर्म के इस मामले में एक अस्पताल के कर्मचारी को पुलिस ने वारदात के 24 घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। पूरी वारदात बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है। वारदात के समय महिला घर पर अकेली थी और पति काम के सिलसिले में एक दिन के ​बाहर गया हुआ था। मिल रही जानकारी के मुताबिक कोनी थाना क्षेत्र की महिला की तबीयत कुछ समय पहले खराब हुई, तो वह उपचार के लिए सरकंडा स्थित प्रथम अस्पताल में उपचार के लिए जाती थी। इस दौरान जांजगीर जिले के अकलतरा अंतर्गत सोनादुला निवासी विजय पटेल से उसकी जान पहचान हो गई। विजय प्रथम अस्पताल में कार्यरत था, लिहाजा उपचार की वजह से परिचय बढ़ता चला गया और घर तक विजय ने पहुंच बना ली। महिला ने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर को पति किसी काम से बाहर गए थे। आरोप है कि रात के समय विजय घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उससे मारपीट की और दुष्कर्म किया। सुबह जब महिला का पति घर पहुंचा, तब उसने आप बीती बताई। इसके बाद पति-पत्नी दोनों रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पहुंचे। शिकायत पर पुलिस ने विजय पटेल को 24 घंटे के भीतर धर दबोचा।


RELATED NEWS
Leave a Comment.