Rajdhani
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति संपन्न 25-Nov-2021

.सूरजपुर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति 24 नवंबर को श्रीमती शालिनी राजपूत प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिसमें शोक वाचन के लिए मुझे अवसर दिया गया कार्यसमिति में बूथ स्तर तक महिलाएं किस तरह से कार्य करें और आगामी 3 माह के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह जी तथा अतिथि के रूप में अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री द्वय श्रीमती विभा अवस्थी जी ,श्रीमती चंपा देवी पावले जी ने किया। राजनैतिक प्रस्ताव श्रीमती चंपा देवी पावले द्वारा पढ़ा गया एवं उनका समर्थन श्रीमती सुषमा खल्को उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। अतिथियों का सम्मान श्रीमती संगीता शर्मा एवं श्रीमती भावना बोहरा प्रदेश मंत्री द्वारा किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था मीडिया प्रभारी श्रीमती किरण बघेल द्वारा किया गया। राष्ट्रगीत श्रीमती शीतल नायक और श्रीमती विभा अवस्थी के साथ संपूर्ण लोगों द्वारा गाया गया। आभार प्रदर्शन प्रदेश की उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा मेश्राम ने किया।सूरजपुर में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ( , महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत  राष्ट्रीय पदाधिकारी सीमा पात्रा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल हुईं. 



RELATED NEWS
Leave a Comment.