Top Story
प्रशासनिक सेवाओं के बाद राजनैतिक सेवाओं को भी संभालेंगे अधिकारी - दोनो प्रमुख दलों में अधिकारियों को जोड़ने की होड़ शुरू - 02-Sep-2018
। पूर्व IAS सरजियस मिंज कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। आज दोपहर बाद सरजियस मिंज ने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और पीसीसी चीफ भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस प्रवेश किया। सरजियस 1978 बैच के IAS अफसर हैं। कई जिलों के कलेक्टर और राजपुर कमिश्नर रह चुके सरजियस मिंज को राज्य सरकार ने रिटायरमेंट के बाद मुख्य सूचना आयुक्त बनाया था। सरजियस मिंज की पारिवारिक पृष्ठभूमि जशपुर जिले की है, वे कुनकुरी क्षेत्र से आते हैं। सरजियस मिंज के पास लंबा प्रशासनिक अनुभव है, वे राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए और सेवानिवृत्ति के बाद राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त भी रहे। सरजियस मिंज का कांग्रेस किस तरह उपयोग करेगी यह अभी स्पष्ट नहीं है, संकेत है कि अजजा और मिशन प्रभावित इलाक़ों में सरजियस मिंज का कांग्रेस उपयोग कर सकती है। इससे पहले कल ही पूर्व आईएएस आरपीएस त्यागी ने भी कांग्रेस में प्रवेश किया था। वे जांजगीर, कोरबा और धमतरी के कलेक्टर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि त्यागी कटघोरा या कोरबा से चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस कोरबा के उत्तर भारतीय वोटरों को रिझाने के लिए आरपीएस त्यागी का इस्तेमाल कर सकती है। लविंदरपाल की रिपोर्ट


RELATED NEWS
Leave a Comment.