National News
शर्मनाक : बेटी जन्मीं तो पति बना हैवान...प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड...आरोपी गिरफ़्तार 31-Jan-2022

पश्चिम बंगाल में दिलदेहला देने वाली खबर सामने आई है जहा   पति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल कर उसे प्रताड़ित किया। घटना के बाद पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना वर्धमान पूर्व की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तर कर लिया है।

बेटे को नहीं दिया जन्म

पीड़ित पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बेटे की जगह बेटी को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक कालना निवुली कंपनीडांगा इलाके की रहने वाली शरीफा बीबी का निकाह 2016 में कालना के तौफीक शेख से हुआ था। शादी के बाद शरीफा बीबी ने 2 बेटियों को जन्म दिया। इसी के बाद से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे महीनों से बेरहमी से पीटता था। शारीरिक और मानिसक रूप से प्रताड़ित करता था। यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी थी।

गुप्तांग में रॉड डालकर करता था प्रताड़ित
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों बाद पति की प्रताड़ना बढ़ती ही गई। वह गुप्तांग में लोहे की रॉड डालकर उसे प्रताड़ित करता था।

बेबुनियाद आरोप – सास

दूसरी ओर पीड़िता की सास रेणुका शेख ने बताया कि उसकी बहू घर का कोई काम नहीं करती थी। उसने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया

घरेलू हिंसा के आंकड़े 171 पार

2019-20 में अप्रैल से जून तक घरेलू हिंसा के आंकड़े 171 पहुंच गए वही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सेहत विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों के चलते इस बार जिले में बेटियों की जन्मदर में इजाफा हुआ है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.