State News
औचक निरीक्षण में पहुँचे जेल डीजी पिल्ले, बैरक में मिले बंदियों से हालचाल जाना 26-Mar-2022
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर/ बिलासपुर/ शनिवार दोपहर जेल डीजी संजय पिल्ले केंद्रीय जेल बिलासपुर पहुचे। वे करीब डेढ़ घंटे तक यहाँ रहे इस दौरान डीजी ने सभी बैरक का निरिक्षण किया। बंदियों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना।संचालित उद्योग और उत्पादन के बारे में जाना। हॉस्पिटल के वार्ड का भी उन्होंने अवलोकन किया। भर्ती बंदी मरीजों से बात की। बंदियों के लिए आने वाला सामान गोदाम का निरीक्षण कर सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली। जब हमारे संवाददाता ने केंद्रीय जेल के संचालन के बारे में उनसे प्रश्न किया तो जवाब में उन्होंने केंद्रीय जेल प्रशासन के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। कोरोना संक्रमण के बाद जेल डीजी ने यहां काफी समय बाद दौरा किया। निरिक्षण के दौरान जेल अधीक्षक एसएस तिग्गा, जेलर आर आर राय, अजय बाजपेई और जेल के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


RELATED NEWS
Leave a Comment.