State News
Surajpur: 12 वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश, घर में अकेले थी लड़की 27-Mar-2022
सूरजपुर। जिले के जरही में 12 वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला सामने आया है। गुरुवार की शाम घर पर ही छात्रा की लाश फंदे पर लटकी मिली थी।हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का खुलासा हुआ। जो कि आज दोपहर में आया। हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल है। जानकारी के मुताबिक लड़की के पिता पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, उनका बिलासपुर में इलाज चल रहा है। छात्रा की मां भी बिलासपुर के अस्पताल में है। जिसकी वजह से लड़की घर में अकेले थी. गुरुवार को छात्रा स्कूल से लौटी थी, शाम को उसके चाचा घर पहुंचे तो भतीजी का शव फंदे पर लटका मिला। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्यारे घर में पीछे के दरवाजे से घुसे होंगे। और दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंसी पर लटका दिया होगा। मृत छात्रा के हाथ में संदिग्ध स्थिति में एक लड़के का नाम वहीं मृत छात्रा के हाथ में संदिग्ध स्थिति में एक लड़के का नाम भी लिखा हुआ मिला है। इस वारदात के बाद से ही भटगांव थाने में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अम्बिकापुर बनारस मार्ग के जरही चौक में हजारों की संख्या में महिला पुरुष का प्रदर्शन शाम तक अम्बिकापुर बनारस मार्ग के जरही चौक में हजारों की संख्या में महिला पुरुष प्रदर्शन करने पहुंच गए। पुलिस पर ठीक से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहा है। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मौके पर बउ़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.