Top Story
निलंबित एडीजी जीपी सिंह की जमानत मंजूर - रिहाई पर संशय! 12-May-2022

एडीजी जीपी सिंह को हाई कोर्ट से सशर्त जमानत 

 4 महीनों से जेल में है बंद

आय से अधिक संपत्ति मामले में लगभग 4 महीनों से गिरफ्तार आइपीएस एडीजी जीपी सिंह को बिलासपुर हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। उल्लेखनीय है कि निचली अदालतों के बाद हाईकोर्ट ने भी निलंबित एडीजी जीपी सिंह के जमानत आवेदन को नामंजूर कर दिया था | हाई कोर्ट से जमानत नहीं मिल पाने के कारण जीपी सिंह को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था, इस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को जमानत याचिका पर शीघ्र सुनवाई करने का आदेश दिया था। जीपी सिंह गिरफ्तारी के बाद करीब 4 महीनों से जेल में बंद है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार आइपीएस जीपी सिंह को हाई कोर्ट ने सशर्त जमानत इओडब्ल्यू की टीम ने उन्हें नोएडा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था।

More Photo
More Video
RELATED NEWS
Leave a Comment.