Top Story
छत्तीसगढ़ : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को दी पोला पर्व की शुभकामनाएं.. 29-Aug-2019

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ के परम्परागत पोला पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों, खासकर किसान बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि पोला का यह पर्व छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में कृषि संस्कृति से गहराई से जुड़ा है। कृषि कर्म एवं श्रम पर आधारित यह पर्व हम सभी के लिए अच्छी फसल की कामना का संदेश लेकर आता है। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.