State News
डीईओ ने बड़सरा स्कूल का किया निरीक्षण 23-Jul-2022

कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय द्वारा लगातार स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में डीईओ ने आज शा.उ.मा.वि. बड़सरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 13 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने शिक्षकों के अनुपस्थिती पर नाराजगी व्यक्त की तथा उन्होंने स्वयं बच्चों के साथ प्रार्थना किया। निरीक्षण मंे अरविन्द राजवाडे़ प्रभारी प्राचार्य, रामअवतार सेंक राज, प्रभारी प्राचार्य, शिवकुमार पाण्डेय व्याख्याता एल.बी., निरंजन राम पावले, सुधा सिंह, कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, श्रीमती अंतिमा सिंह, प्रिया सांडिल्य, सत्यदेव सिंह, श्रीमती महिमा सिंह, श्रीमती अंतिमा सिंह सहायक ग्रेड 03, श्रीमती रीता तिवारी सहायक ग्रेड 03, उमेश कुशवाहा सहायक ग्रेड 03 ये सभी कर्मचारियों अनुपस्थित पाये गये। इन सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के अन्दर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर सभी कर्मचारियों के प्रति अनुशासनात्क कार्यवाही किया जाएगा।



RELATED NEWS
Leave a Comment.