Top Story
रायपुर : राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह : राज्यपाल ने प्रदेश के 48 शिक्षक और 08 विद्यालयों को किया सम्मानित... 05-Sep-2019

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जन्म जयंती शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदेश के 48 शिक्षकों और 08 विद्यालयों को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कार्यक्रम में उपस्थित थे। समारोह का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय शिक्षक कल्याण प्र्रतिष्ठान की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा किया गया। 
 
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 48 शिक्षकों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें से 44 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 8 उत्कृष्ट शालाओं को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार 2018 के लिए चयनित 44 शिक्षकों में से प्रत्येक को 21 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्तर के दो-दो स्कूलों का चयन किया गया है। प्रत्येक प्राथमिक शाला को 10 हजार रूपए, पूर्व माध्यमिक शाला को 15 हजार, हाई स्कूल को 20 हजार और हायर सेकेण्डरी स्कूल को 25 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया गया।  समारोह मंे प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग गौरव द्विवेदी, संचालक लोक शिक्षण  एस. प्रकाश, संचालक राज्य शिक्षण एवं प्रशिक्षण परिषद  पी. दयानंद, विशेष सचिव स्कूल शिक्षा श्री सौरभ कुमार, राज्यपाल के सचिव सुरेन्द्र जायसवाल, शिक्षा विभाग के अधिकारी और सम्मानित शिक्षकों के साथ उनके परिजन भी उपस्थित थे।

   राज्य शिक्षक पुरस्कार-2018

राज्य शिक्षक पुरस्कार 2018 से सम्मानित होने वाले 44 शिक्षकों में कांकेर जिले से प्रधान अध्यापक शासकीय कन्या प्राथमिक आश्रम अंतागढ़ की  ललिता रंगारी और व्याख्याता पंचायत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय डुमाली की  मीरा आर्ची चौहान, कोरबा जिले से व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिपरिया ललित कुमार चन्द्रा, रायपुर जिले से केन्द्रीय जेल रायपुर के शिक्षक  नेतराम नाकतोड़े और सखाराम दुबे कन्या प्राथमिक शाला विवेकानन्द आश्रम के पास की सहायक शिक्षक कुमारी ममता अहीर, मुंगेली जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बांकी के प्रधान अध्यापक  रूपचन्द्र पाटले, बालोद जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खुंदनी-गुरूर के व्याख्याता पंचायत पूरनलाल साहू और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चौरेल-गुंडरदेही के व्याख्याता पंचायत  भुवनलाल सिन्हा, दुर्ग जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चरौदा टैंक-भिलाई की व्याख्याता मित्राराय चौधरी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मतवारी के प्राचार्य जिनेन्द्र कुमार जैन, कोरिया जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पोडीबदरा के प्राचार्य  डी.के. उपाध्याय और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रोकड़ा-मनेन्द्रगढ़ के उच्च श्रेणी शिक्षक  फूलसिंग, कबीरधाम जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजनवागांव के व्याख्याता पंचायत  शिवेन्द्र चन्द्रवंशी और शासकीय प्राथमिक शाला सैगोना-कवर्धा की प्रधान पाठक  अफसाना कुरैशी, जांजगीर-चांपा जिले से शासकीय प्राथमिक शाला धनुरवारपारा-सौंधी के सहायक शिक्षक पंचायत  देवकुमार चंद्रवंशी और शासकीय प्राथमिक शाला पचेड़ा के सहायक शिक्षक श्री बोधीराम साहू, सुकमा जिले से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सुकमा की व्याख्याता रीना सिंह और शासकीय कन्या माध्यमिक शाला कोंटा के प्रधान अध्यापक  सुशील कुमार श्रीवास, बिलासपुर जिले से शासकीय प्राथमिक शाला हरदीपारा-बिल्हा के प्रधान अधापक योगेन्द्र कुमार गौराहा और पूर्व माध्यमिक शाला टेंगनभाठ के शिक्षक  रघुवंश कुमार मिश्रा, गरियाबंद जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तेतलखुटी-मैनपुर के व्याख्याता  कमलेश्वर प्रसाद बघेल और शासकीय प्राथमिक शाला उन्डूपदर के सहायक शिक्षक  उमेश कुमार श्रीवास, महासमुंद जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोमाखान के शिक्षक  विजय कुमार शर्मा और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अछोली के शिक्षक  एतराम साहू, बलरामपुर जिले से शासकीय हाई स्कूल पेण्डारी-वाड्रफनगर की व्याख्याता पंचायत सविता सिंह और शासकीय हाई स्कूल फूलीडूमर-वाड्रफनगर के व्याख्याता  बलराम प्रसाद गुप्ता, बेमेतरा जिले से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बेरला के व्याख्याता  भूपेन्द्र कुमार परघनिहा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कंडरका-बेरला के व्याख्याता राजेन्द्र कुमार झा, रायगढ़ जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केराबहार-बरमकेला के शिक्षक पंचायत  कान्हूराम गुप्ता और शासकीय प्राथमिक शाला कछार के प्रधान अध्यापक  भुवनेश्वर पटेल, धमतरी जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली के व्याख्याता पंचायत  भूषणलाल चन्द्राकर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सलौनी के व्याख्याता श्री घनश्याम सिंह साहू, सरगुजा जिले से शासकीय प्राथमिक शाला महेशपुर के प्रधान अध्यापक  सी.एल. दुबे और शासकीय प्राथमिक शाला जामझरिया-मैनपाट के सहायक शिक्षक पंचायत  अरविंद कुमार गुप्ता, राजनांदगांव जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दयका-खैरागढ़ के शिक्षक  रघुनाथ प्रसाद सिन्हा और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोहलबोड़-खैरागढ़ की शिक्षक पंचायत  अनुराधा सिंह, शिक्षा जिला सक्ती से शासकीय हाई स्कूल भलनी-जैजैपुर के व्याख्याता पंचायत  राघवेन्द्र प्रताप सिंह राठौर और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माजरकुंद के शिक्षक  टीकाराम सारथी, बलौदाबाजार जिले से शासकीय प्राथमिक शाला खैरालवन के प्रधान अध्यापक भागवत प्रसाद चन्द्राकर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला केसदा के व्याख्याता चोवाराम वर्मा, जशपुर जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बालाछापर के प्रधान अध्यापक सादराम जगत और शासकीय कन्या पूर्व कन्या माध्यमिक शाला जशपुर की शिक्षक पंचायत गीता झा, दंतेवाड़ा जिले से शासकीय हाई स्कूल आंवराभाटा के प्रधान अध्यापक  श्यामलाल शोरी और शासकीय हाई स्कूल आंवराभाटा की व्याख्याता  सुनीता गोस्वामी शामिल हैं।

राज्य स्मृति पुरस्कार

राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश की 04 महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 04 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। इनमें जांजगीर-चांपा के  रामनाथ साहू को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’, रायपुर की  रजनी शर्मा को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’, दुर्ग के संजय कुमार मैथिल को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’ और गरियाबंद के  संतोष कुमार साहू को ’’डॉ. गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया गया। 

08 उत्कृष्ट विद्यालयों को भी किया गया पुरस्कृत

शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के 08 उत्कृष्ट विद्यालयों को भी पुरस्कृत गया। इनमें प्राथमिक शाला हरदीपार (कोरबी) विकासखण्ड बिल्हा जिला बिलासपुर को प्रथम, शासकीय प्राथमिक शाला सगोना विकासखण्ड कवर्धा जिला कबीरधाम को द्वितीय, पूर्व माध्यमिक शाला की श्रेणी में उड़कुड़ा विकासखण्ड चारामा जिला कांकेर को प्रथम और तवरबाहरा विकासखण्ड एवं जिला गरियाबंद को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। हाई स्कूल श्रेणी में गोड़पारा विकासखण्ड अभनपुर जिला रायपुर को प्रथम और पतोरा विकासखण्ड पाटन जिला दुर्ग को द्वितीय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रेणी में गोण्डाहूर विकासखण्ड कोयलीबेड़ा जिला कांकेर को प्रथम और डी.के.पी.टी. कोटा विकासखण्ड जिला बिलासपुर को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।



RELATED NEWS
Leave a Comment.