State News
सिकासेर बांध के 10 गेट खोले, पैरी नदी का भी बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट 16-Aug-2022

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं गरियाबंद जिले में मूसलाधार बारिश से सिकासेर बांध का भी जलस्तर काफी बढ़ गया है।

सिकासेर बांध के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले में मूसलाधार बारिश से सिकासेर बांध के 10 गेट खोल दिए गए है। बांध से 16000 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा हैं। इसके साथ ही पैरी नदी का भी जलस्तर बढ़ा है। वहीं प्रशासन ने किनारे बंसे गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है।बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक जून 2022 से 15 अगस्त तक 885.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं गरियाबंद जिले में 948.5 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.