Top Story
काली मां एवं गणेश भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात एजाज ढेबर ने रायपुर नगर निगम का पेश किया बजट
महापौर एजाज ढेबर ने नगर पालिक निगम की सामान्य सभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत करने से पहले आदि शक्ति काली माता के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर, नगर निगम मुख्यालय महात्मा गाँधी सदन के भूतल पर स्थित प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश की मूर्ति के समक्ष उनकी पूजा अर्चना के बाद ही नगर निगम रायपुर का बजट पेश किया |
महापौर ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की ध्यानमग्न मूर्ति के समक्ष उन्हें सादर नमन किया ।
महापौर ने निगम सामान्य सभा की बैठक में पहुंचकर आसंदी पर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे को नगर निगम वित्त विभाग के अध्यक्ष समीर अख्तर के साथ नगर निगम के वार्षिक बजट 2023-24 की प्रथम प्रति प्रदत्त की ।
इसके पश्चात महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम बजट सामान्य सभा में बजट वित्तीय वर्ष 2023-24 पर अभिभाषण प्रस्तुत किया। महापौर ने नगर निगम के बजट में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 74 लाख 68 हजार रू. के घाटे का अनुमानित बजट सामान्य सभा में प्रस्तुत किया। नगर निगम रायपुर की वार्षिक आय वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में 1499 करोड़ 6 लाख 86 हजार एवं कुल व्यय 1608 करोड़ 74 लाख 43 हजार अनुमानित है। इस प्रकार अंतिम शेष 74 लाख 68 हजार रू. का वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में घाटा अनुमानित है। CG 24 News
More Photo
More Video
RELATED NEWS
-
-
-
-
*छत्तीसगढ़ में एक साथ तीन तीन शंकराचार्य* 28-May-2023
-
-
-
-
-
*शराब घोटाले की तर्ज पर हुआ गोठान घोटाला- भाजपा* 22-May-2023
-
Leave a Comment.