State News
जशपुरनगर : मुख्यमंत्री की घोषणा हुई पुरी 06-Apr-2023

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के जशपुर जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किए घोषणाओं का गंभीरता से क्रियान्वयन किया जा रहा है। कुनकुरी भेट मुलाकात के दौरान नगर पंचायत कुनकुरी के लिए फायर बिग्रेड वाहन की घोषणा की गई थी। नगर पंचायत कुनकुरी को 01 नग फायर बिग्रेड वाहन मिला। 
    उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से कुनकुरी क्षेत्र में आग बुझाने के लिए सर्वसुविधा युक्त फायर बिग्रेड वाहन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। अब आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल दमकल के साथ टीम पहुंच जाएगी और आग पर काबू कर लेगी। वर्तमान में जिला नगर सैनानी कार्यालय में वाहन आ गई है। 



RELATED NEWS
Leave a Comment.