Sports News
क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे बने पापा…पत्नी ने दिया बेटी को जन्म 05-Oct-2019

नई दिल्ली।  भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे की पत्नी राधिका ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। रहाणे इस  समय विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। रहाणे के   पूर्व साथी हरभजन सिंह ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी और साथ ही बल्लेबाज को बधाई भी दी। हरभजन ने  लिखा, “नवेले पिता अजिंक्य रहाणे को बधाई। उम्मीद है कि मां और नन्हीं परी अच्छे होंगे। जिंदगी का बेहतरीन  हिस्सा  अब शुरू हुआ है।”
मालूम हो कि अजिंक्य रहाणे अपने बचपन की दोस्त राधिका धोपावकर के साथ 26 नवंबर 2014 को शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों ने मराठी रीति-रिवाजों के साथ अपनी शादी की। दरअसल, राधिका और रहाणे पड़ोसी थे। दोनों का घर अगल बगल ही था।शुरुआत में ये दोनों दोस्तों की तरह ही एक दूसरे से मिलते और हैंगआउट करते थे। 



RELATED NEWS
Leave a Comment.