Top Story
हो गया 7 बार अबकी बार ...... कांग्रेस चुनाव अभियान रायपुर दक्षिण विधानसभा से 02-Aug-2023

दक्षिण विधानसभा में कांग्रेसी प्रत्याशी को जीत --  हो गया 7 बार अबकी बार ......

कांग्रेस चुनाव अभियान रायपुर दक्षिण विधानसभा से  -  एजाज ढेबर, महापौर 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चुनावी बिगुल 

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है | छत्तीसगढ़ में चुनाव अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर शहर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से की | विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत को प्रगति यात्रा का नाम दिया गया है | रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र जहां पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल पिछले 7 बार से लगातार विधायक निर्वाचित हो रहे हैं जो एक रिकॉर्ड है और यह विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती है |

 

भारतीय जनता पार्टी के इस गढ़ को तोड़ने के लिए शायद रायपुर दक्षिण विधानसभा से आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत की गई है | रायपुर की दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पुरानी बस्ती के ऐतिहासिक दूधाधारी मठ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक वैष्णव पूजा अर्चना कर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक दिया है |

 

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट के संभावित दावेदार एजाज ढेबर ने मंच से बड़ी बात कह दी, उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लगातार सात बार अपनी जीत दर्ज करने वाले पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल की इस रिकॉर्ड जीत पर कहा हो गया 7 बार अबकी बार ......

 

महापौर एजाज ढेबर ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि आप टिकट किसी को भी दीजिए हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि इस बार यहां दक्षिण विधानसभा में कांग्रेसी प्रत्याशी को जीत दिलाकर ही दम लेंगे |



RELATED NEWS
Leave a Comment.