Top Story
सिख समाज की उपस्थिति में अरदास के बाद डॉ आभा सिंह ने रिबन काटकर किया निशुल्क चिकित्सा परामर्श केंद्र का उद्घाटन 29-Nov-2018
महावीर नगर रायपुर के श्री गुरु तेग बहादुर साहेब गुरुद्वारे में श्री गुरु अंगददेव साहेब जी के नाम से निशुल्क चिकित्सा परामर्श केंद्र का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर की डीन श्रीमती आभा सिंह ने किया | इस अवसर पर श्रीमती आभा सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की सिख हमेशा से ही सेवा में आगे रहे हैं और इनसे प्रभावित होकर मैं और मेरी बेटी भी इस परामर्श केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे | विशेष अतिथि डॉ संदीप दवे ने अपने उद्बोधन में कहा कि उनका रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल छत्तीसगढ़ सिक्ख आफिसर्स वेलफेयर एसोशिएसन द्वारा शुरू किए गए चिकित्सा परामर्श केंद्र से भेजे गए मरीजों को यथासंभव सहायता करता रहेगा - डॉक्टर संदीप दवे ने इस परामर्श केंद्र के द्वारा मानव सेवा करने के उद्देश्य की सराहना की - छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक जीएस बामरा ने बताया की कॉफी हाउस में बैठकर 3 लोगों के विचारों की उपज है यह संगठन - जिसमें उनके परिवार की महिलाओं का विशेष सहयोग है - क्योंकि इस सोच के लिए महिलाओं ने हमें पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर मानव सेवा करने को आगे किया है | छत्तीसगढ़ सिख ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मानव सेवा के लिए शुरू किए गए निशुल्क चिकित्सा परामर्श केंद्र से प्रभावित होकर शहर के जाने माने विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं इस केंद्र में देने को तैयार हैं | जिनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा, डॉ. जी.एस.बच्चू, सलाहकार ह्रदय रोग और डॉयबेटालॉजिस्ट डॉ कल्याण सेन गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण मलहोत्रा, रक्त रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गोयल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनल गोयल, डॉ. आशीष आहूजा, डॉ. रुचि आहूजा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन मलिक, ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सक्सेना, जनरल-लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. गंभीर सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरचि अग्रवाल, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र टूटेजा समेत ASG नेत्र अस्पताल के डाक्टर निर्धारित दिनों में अपनी सेवाएं देगें | रिटायर्ड एवम कार्यरत सिक्ख अधिकारियों के इस संगठन में मुख्य रूप से संयोजक जीएस भामरा, ए एस पलाहा,जगदीश सिंह जब्बल, आर. एस. आजमानी, एम. एस. सलूजा, कुलदीप सिंह छाबड़ा, एस.एस.खनूजा, परमजीत सिंह जुनेजा, अमोलक सिंह छाबड़ा, ए.एस. गिल, अजीत राजपाल, भजन सिंह छाबड़ा, दीप सिंह जब्बल, एच.एस. धींगरा, छत्तर सिंह सहित कई सदस्य तथा उनके परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्टेशन रोड गुरुव्दारा के प्रधान सरदार दिलीप सिंह होरा, देवपुरी गुरुव्दारा के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह सैनी, छत्तीसगढ़ सिक्ख फोरम के अध्यक्ष सरदार जे.एस.अरोरा, रामगढ़िया सेवक सभा के सरदार जगदीश सिंह भामरा, परविन्दर सिंह भाटिया, गुरुचरण सिंह होरा, दशमेश सोसायटी के देवेंदर सिंह, बलविन्दर सिंह और छत्तीसढ़ सिक्ख फेडरेशन के बंटी चावला भी उपस्थित थे। सरदार हरबक्क्ष सिंह ने आए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन तेजपाल सिंह हंसपाल ने किया। CG 24 News Sukhbir Singhotra


RELATED NEWS
Leave a Comment.