Sports News
ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत ने 175 रन का रखा लक्ष्य, आखिरी दो ओवर में गंवाए पांच विकेट 01-Dec-2023

India Vs Australia 4th T20I Cricket Match Live Score: रायपुर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में है। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे हैं। भारत की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

भारत का पहला विकेट गिरा

50 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। यशस्वी जायसवाल 28 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। एरोन हार्डी की गेंद पर बेन मैकडरमॉट ने उनका कैच पकड़ा। जायसवाल ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। अब ऋतुराज गायकवाड़ के साथ यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 55/1 है।

भारत का दूसरा विकेट गिरा

62 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। श्रेयस अय्यर सात गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तनवीर सांघा ने उन्हें क्रिस ग्रीन के हाथों कैच कराया। अब ऋतुराज गायकवाड़ के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।

भारत का तीसरा विकेट गिरा

63 रन पर भारत के तीन अहम विकेट गिर चुके हैं। यशस्वी जायसवाल के बाद उपकप्तान श्रेयस अय्यर और कप्तान सूर्यकुमार यादव छोटे स्कोर पर आउट हो चुके हैं। सूर्यकुमार ने दो गेंद में एक रन बनाया। ड्वारिसस ने उन्हें मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। अब ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। टीम इंडिया मुश्किल में दिख रही है। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/3 है।

भारत का स्कोर 100 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक ले जाना चाहेंगे।

भारत का चौथा विकेट गिरा

111 रन पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। ऋतुराज गायकवाड़ 28 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ड्वारिसस ने उन्हें तनवीर सांघा के हाथों कैच कराया। अब रिंकू सिंह के साथ जितेश शर्मा क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 129/4 है।

भारत का स्कोर 150 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। रिंकू सिंह और जितेश शर्मा के बीच शानदार शतकीय साझेदारी हो चुकी है और टीम इंडिया अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 161/4 है।

भारत का पांचवां विकेट गिरा

167 रन पर भारत का पांचवां विकेट गिरा है। जितेश शर्मा 19 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ड्वारिसस ने उन्हें ट्रेविस हेड के हाथों कैच कराया। अब रिंकू सिंह के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।

भारत का छठा विकेट गिरा

168 रन पर भारत का छठा विकेट गिरा है। अक्षर पटेल पहली गेंद पर ही आउट हो चुके हैं। ड्वारिसस ने उन्हें तनवरी सांघा के हाथों कैच कराया। उन्होंने एक ओवर में दो विकेट लेकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका है। अब टीम इंडिया के लिए 200 रन के करीब पहुंचना मुश्किल होगा। इससे कम स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के पास मैच जीतने का मौका रहेगा।

भारत के सात विकेट गिरे

168 रन पर भारत के सात विकेट गिर चुके हैं। रिंकू सिंह 29 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। जेसन बेहरनडॉर्फ ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब दीपक चाहर के साथ रवि बिश्नोई क्रीज पर हैं।

भारत के आठ विकेट गिरे

169 रन पर भारत का आठवां विकेट गिरा है। टीम इंडिया ने आखिरी दो ओवरों में चार विकेट गंवा दिए हैं और अच्छे स्कोर तक नहीं पहुंच पाई है। भारत के पास अंत में विस्फोटक बल्लेबाजी कर 200 रन का स्कोर बनाने का मौका था, लेकिन आखिरी दो ओवर में कंगारू गेंदबाजों ने लगातार विकेट लिए और भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचने से रोका है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.