Top Story
जाने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बारे में 16-Nov-2019
सन 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई और इस प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने कांग्रेस की तरफ से अजीत जोगी | नए प्रदेश छत्तीसगढ़ के पहले नियुक्त कांग्रेसी मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने प्रदेश का सफल संचालन किया | खास बात यह है कि नया प्रदेश बनने के बाद प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करना, मंत्रालय, विधानसभा सभी विभागों के मुख्यालय, चाहे पुलिस विभाग हो या अन्य सभी विभाग , केंद्र के राज्य स्तर के कार्यालय, मुख्यमंत्री निवास, विधायकों के निवास, मंत्रियों के निवास, वरिष्ठ अधिकारियों के निवास, सभी विभागों के कर्मचारियों के निवास, कहां कैसे क्या बनेगा और जिस जगह जो जो बनाया जा रहा है उस सबका एक दूसरे से संबंध, दूरियां, व्यवस्थाएं | इतना सब करके अजीत जोगी जो आईएएस,आईपीएस और आईएफएस है , छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिये प्रदेश की नई व्यवस्थाओं में उनके ज्ञान और अनुभवों का बखूबी इस्तेमाल हुआ | इन सब के साथ साथ उन्होंने प्रदेश की कमान भी संभाली | सबसे खास बात रही कि उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश में गुंडाराज और अपराध लगभग समाप्त हो गए थे , कहा जाए तो अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश को सबसे कम अपराध वाला देश का पहला राज्य बनाने में महती भूमिका अदा की| छत्तीसगढ़ राज्य के नव निर्माण की तैयारियों के सफलतापूर्वक संयोजन के कारण आम जनता और अपने द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी जन-जन तक नहीं पहुंचा पाए, इसलिए प्रदेश में 2004 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, जो लगातार तीन बार अर्थात 15 सालों तक प्रदेश में राज करती रही | CG 24 News - Sukhbir Singhotra - 9301094242


RELATED NEWS
Leave a Comment.