Top Story
छत्तीसगढ़ की जनता के हितों पर वर्षो से डाका डालने में लगे लोग कितनी भी कोशिश कर लें, कानून के दायरे से बच नहीं पायेंगे - कांग्रेस 15-Dec-2018

 सरकार बदलते ही दस्तावेजों को जलाने की इतनी हड़बड़ी क्यो मच गयी है?  इन दस्तावेजो में जरूर कुछ न कुछ ऐसा था जिसके सबूत नष्ट करने में मंत्री और अधिकारी जुटे हुये है? - 

गृहमंत्री रामसेवक पैकरा आज खुद खड़े होकर फाईले जलवाते हुये राष्ट्रीय मीडिया के द्वारा रंगे हाथ पकड़ाये। लगातार बड़े ही पैमाने पर फाईले जलाने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि नयी सरकार के कार्यभार सम्हालने के पहले शासकीय दस्तावेजों को जलाया जाना बड़ी एवं गंभीर गड़बडियों को छिपाने की साजिश है। यदि ये फाइले अनावश्यक थी तो इन फाइलो को नष्ट करने का फैसले लेने के लिये आने वाली सरकार का इंतजार करना था।   
 
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जिस हड़बड़ी में अनुपयोगी कह कर महत्वपूर्ण दस्तावेजो को जलाया जा रहा है, उससे स्पष्ट हो रहा है कि दाल में कुछ न कुछ काला है। सरकार बदलते ही दस्तावेजों को जलाने की इतनी हड़बड़ी क्यो मच गयी है? इन दस्तावेजो में जरूर कुछ न कुछ ऐसा था जिसके सबूत नष्ट करने में मंत्री और अधिकारी जुटे हुये है?
CG 24 News के लिए लविंदरपाल कि रिपोर्ट 


RELATED NEWS
Leave a Comment.