State News
मतदान के चंद घंटे पूर्व भी भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी...10 अधिवक्ताओं सहित 50 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता...!! 19-Apr-2024

 मतदान के चंद घंटे पूर्व भी भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी

10 अधिवक्ताओं सहित 50 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नव प्रवेशियों का किया स्वागत

जगदलपुर : लोकसभा चुनाव को कुछ ही घंटे शेष बचे हैं और भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी और लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप के समक्ष 10 अधिवक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही डोर-टू-डोर संपर्क के दौरान महेन्द्र कर्मा वार्ड और माता संतोषी वार्ड से 40 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विद्याशरण तिवारी, महापौर सफीरा साहू, आयेन्द्र सिंह आर्य,आलोक अवस्थी, यशवर्धन राव, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सपन देवांगन सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



RELATED NEWS
Leave a Comment.