Top Story
मुंगेली : दो पक्षों की लड़ाई में पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज मामला लोरमी के झझपुरी गांव का है। 22-Dec-2018
मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के झझपुरी गांव में दो गुटों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए पुलिस बल पर ग्रामीणों ने किया पथराव - एसडीओपी की गाड़ी में ग्रामीणों में की तोड़फोड़ - विवाद बढ़ने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग - भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि पुलिस को अपने बचाव में लाठीचार्ज करना पड़ा - मामला जातीवाद का है जहां रहने वाले साहू समाज के लोगों ने सतनामी समाज के जैतखाम को किसी अन्य जगह ले जाने का प्रयास किया जिसके चलते दोनों गुटों में जमकर विवाद हुआ और धीरे धीरे यह विवाद बढ़ता ही गया - विवाद की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे - और समझाइश देने लगे लेकिन अधिकारियों की बातो का उनपर कोई असर नहीं हुआ और पथराव करने लगे - वर्तमान में गांव झझपुरी कलाँ मे धारा 144 लागु है स्थिति नियंत्रण में है - पुलिस बल की तैनाती से गांव छावनी में तब्दील हो गया है| CG 24 News के लिए सुखबली खरे की रिपोर्ट


RELATED NEWS
Leave a Comment.