Top Story
प्रदेश के महा अधिवक्ता प्रख्यात कानूनविद कनक तिवारी पर भाजपा द्वारा की गयी टिप्पणी गैरवाजिब एवं भाजपा की स्तरहीन, अमर्यादित प्रवृत्ति - वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी 29-Dec-2018
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. नेता मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने कहा है कि प्रदेश के महाधिवक्ता कनक तिवारी के व्यक्त विचारो ने मानो भाजपा की दुखतीरग पर हाथ रख दिया है। जिससे भाजपाई तिलमिला गये है तथा अनर्गल बयानबाजी कर अपनी हताशा उजागर कर रहे है। देश का संविधान देशवासियो को अपने विचार व्यक्त करने की आजादी देता है जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अंतर्गत आता है। उनके विचार कटुसत्य है और उस पर अडिग भी है। भाजपा का कोई भी व्यक्ति उनके द्वारा व्यक्त किये गये विचार पर बहस करने आमंत्रित है। रिजवी ने कहा है कि भाजपा द्वारा कनक तिवारी के कथन पर उठाये जा रहे प्रश्न बेबुनियाद एवं भाजपाई कुंठा को दर्शाता है। भाजपाई अपनी करारी हार को बर्दाश्त नही कर पा रहे है तथा अपनी खीझ उजागर करते नजर आ रहे है। उन्होने भाजपा पर वार करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने पूर्व महाधिवक्ता जुगल किशोर गिल्डा को नागपुर, महाराष्ट्र से आयात कर स्थानीय काबिल वकीलो का हक मारकर महाधिवक्ता के पद पर थोपा था। अर्थात् गिल्डा जी आउटसोर्सिग के महाधिवक्ता ही कहलाये जायेगे, जबकि कनक तिवारी छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र है। नरेशचन्द्र गुप्ता को गैरवाजिब बयान/आरोप ऊलजलूल, बेतुके बयानो से परहेज करना चाहिए। 
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के संयोजक नरेशचंद्र गुप्ता ने प्रदेश के नव-नियुक्त महाधिवक्ता  कनक तिवारी के उस कथन का कड़ा प्रतिवाद किया है, जो उन्होंने कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में कहा। 
 
CG 24 News - Lavinderpal 
 
 


RELATED NEWS
Leave a Comment.