Top Story
रमन सिंह बताये वो कौन है जो अभी तक कानून की सलाखों के पीछे नही पहुँचा - सुशील आनंद शुक्ला 29-Dec-2018

बदलापुर की राजनीति छत्तीसगढ़ में नही चलेगी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा दिए गए इस बयान पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुशिल आनंद शुक्ला ने रमन सिंह पर पलटवार करते हुए कहा है कि  रमन सिंह बताये वो कौन है जो अभी तक कानून की सलाखों के पीछे नही पहुँचा है ? जब मुख्यमंत्री थे तब क्यो नही गिरफ्तार करवाया था, दस दिनों पहले तक तो उनकी सरकार थी ? रमन सिंह बताये कि महीनों तक नान घोटाले के दोषी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति क्यो लम्बित रखी गयी थी तब तो केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें थीं? नान घोटाले की जांच और नान डायरी के अनसुलझी पहेली के खुलने के पहले ही इतनी बौखलाहट और घबराहट किस बात की है? कानून अपना काम करेगा और कानून को अपना काम करने भी देना चाहिए। रमन सिंह कौन से बदले की बात कर रहे हैं ऐसा उन्होंने क्या किया था जो उन्हें बदले का डर सता रहा है? छत्तीसगढ़ में बदले की भावना से काम करने वाली भाजपा सरकार और रमन सिंह के राज का अंत हो चुका है, राज्य के लोगो ने देखा है किस प्रकार रमन सरकार बदले की भावना से काम करती थी? जब-जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल राजनांदगांव राजनैतिक कार्यक्रम करने जाते थे रमन सिंह उनके खिलाफ बदले की भावना से एक झूठा मुकदमा दर्ज करवा देते थे। लोगो ने देखा है कैसे भूपेश बघेल, उनकी माँ और पत्नी के खिलाफ विद्वेषपूर्वक एसीबी में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। लोगो ने यह भी देखा है कैसे भूपेश बघेल के परिजनों की पैतृक जमीनों का भरी बरसात में सीमांकन करवाया गया था। लोगो ने यह भी देखा है कैसे रमन सिंह की सरकार ने न्यायालय के आदेश के खिलाफ भूपेश बघेल की जमीन के सम्बन्ध में कलेक्टर से गैरकानूनी आदेश निकलवाया था। रमन सरकार की इन बदले की कार्यवाहियों को नजर अंदाज कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ कहा है कि कांग्रेस की सरकार कोई भी काम बदले की भावना से नही करेगी लेकिन कोई भी दोषी बच भी नही सकता वह कितना भी रसूखदार क्यो न हो। ----- वैसे देखा जाय तो 15 विधायकों वाली भाजपा कांग्रेस से 15 दिनों में 15 साल के काम क्यों करवाना चाहती है ?

CG 24 News Lavinderpal 

 

 



RELATED NEWS
Leave a Comment.