Top Story
15 विधानसभा सीटों पर सिमटी भाजपा विरोध छोड़ आत्ममंथन करे - शैलेश नितिन त्रिवेदी 30-Dec-2018

भाजपा द्वारा लगातार नयी सरकार की सकारात्मक गरीब समर्थक जनहितकारी नीतियों के विरोध को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं अध्यक्ष संचार विभाग शैलेश नितिन त्रिवेदी ने जनादेश का अपमान ठहराते हुए कहा है कि भाजपा का अंहकार नहीं गया है। बीजेपी के नेता स्वयं को राजा और लोगों को प्रजा समझते है। छत्तीसगढ़ में इतनी बड़ी हार के बाद भी  भाजपा जनादेश का सम्मान नहीं कर रहीयह भाजपा की सामंतवादी मानसिकता है।  रमन सरकार की योजनायें और नीतियां इतनी अच्छी होती तो भाजपा की बुरी तरह से हार क्यों होती ? -- अंहकारी भाजपा को यह भी समझ में नहीं आ रहा है, कि लोगों ने उसे क्यों नकारा ? ---  छत्तीसगढ़ में इतनी बड़ी हार के बाद भी  भाजपा जनादेश का सम्मान नहीं कर रही यह भाजपा की सामंतवादी मानसिकता दर्शाती है  --  भाजपा का अंहकार नहीं गया, बीजेपी के नेता स्वयं को राजा और लोगों को प्रजा समझते है -- पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को कांग्रेस सरकार के निणयों पर सवाल उठाने का कोई हक नही - उनकी सरकार में जीरम, नान घोटाले जैसे अनेक गंभीर मामलों में या तो जांच ही नहीं की गयी या पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा निष्पक्ष जांच नही करायी गयी। किस मुंह से ऐसा आरोप लगाते हैं।  15 साल के कुशासन के लिए जनता से माफी मांगे। भाजपा कांग्रेस पर उंगली ना उठाये और पहले अपने घर को देखे। भाजपा की रमन सिंह सरकार की योजनायें और नीतियांॅ इतनी अच्छी होती तो भाजपा की इस तरह से हार क्यों होती ?

CG 24 News



RELATED NEWS
Leave a Comment.