State News
धमतरी : जिले के 1336 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन के लिए 2734 क्विंटल खाद्यान्न का आबंटन 13-Dec-2019

धमतरी : मध्याह्न भोजन योजना के तहत् जनवरी 2020 के लिए जिले के 1336 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में कुल 1336 क्विंटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 884 प्राथमिक स्कूलों के लिए 1358 क्विंटल 10 किलोग्राम और 452 माध्यमिक स्कूलों के लिए 1376 क्विंटल चावल का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विकासखण्ड के 343 स्कूलों के लिए 793 क्विंटल 20 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इनमें 205 प्राथमिक स्कूलों के लिए 381 क्विंटल 30 किलोग्राम और 138 माध्यमिक स्कूलों के लिए 411 क्विंटल 90 किलोग्राम चावल का आबंटन शामिल है। इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 302 स्कूलों के लिए 777 क्विंटल 60 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। यहां के 184 प्राथमिक स्कूलों के लिए 302 क्विंटल तथा 118 माध्यमिक स्कूलों के लिए 397 क्विंटल 50 किलोग्राम चावल, मगरलोड विकासखण्ड के 224 स्कूलों के लिए 473 क्विंटल 80 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। यहां के 153 प्राथमिक स्कूलों में 240 क्विंटल 50 किलोग्राम और 71 माध्यमिक स्कूलों में 233 क्विंटल 30 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 467 स्कूलों में 689 क्विंटल 50 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। यहां के 342 प्राथमिक स्कूलों के लिए 356 क्विंटल 20 किलोग्राम और 125 माध्यमिक स्कूलों के लिए 333 क्विंटल 30 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है।



RELATED NEWS
Leave a Comment.