Rajdhani
दोनों पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं अजीत जोगी के बयान पर कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया 18-Jan-2020
रायपुर/18 जनवरी 2020। दोनों पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं अजीत जोगी के बयान पर कांग्रेस कि कड़ी प्रतिक्रिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की दोनों पूर्व मुख्यमंत्रीयों डॉ. रमन सिंह एवं अजीत जोगी ने मिलकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ साजिश रची थी। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से दोनो पूर्व मुख्यमंत्री बौखला गये है। हार की बौखलाहट में अपना संतुलन खोकर अनर्गल तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने एक साल में जन जन की सुरक्षा के ठोस उपाय किये तभी तो मोदी सरकार ने 15 साल तक कई लेयर के सुरक्षा घेरे में घिरे रमन सिंह की सुरक्षा में कटोती की 15 साल तक डॉ रमन सिंह खुद सुरक्षा घेरे में रहते थे बस्तर से लेकर सरगुजा तक रायगढ़ से लेकर राजनांदगांव तक आम जनता खुद की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे।दिन दहाड़े बैंक में उठाईगिरी, व्यापरियों से लूटपाट, अपहरण, हत्या की घटनाये होती थी। 15 साल तक किसान, व्यापारी, मजदूर, गृहणी बेटियाँ घर बाहर हर जगह असुरक्षित महसूस किया करते थे। हॉट बाजार मार्निग वॉक जाने से महिला घबराती थी। भाजपा के नेता थानों में घुसकर मारपीट करते थे। तखतपुर, मुंगेली में भाजपा के नेताओं ने थानेदार से मारपीट की और भाजपा सरकार का समर्थन था। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा और भाजपा की बी टीम को जनता ने नकार दिया और ग्राम पंचायत, जिला पंचायत चुनाव में भी करारी हार दोनो दलो की होने वाली है। राज्य के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, अजीत जोगी मुद्दाविहीन हो चुके है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने तो पूर्व सरकार के 15 साल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बरती गई कोताही को लेकर अपनी बात रखी है बीते 15 साल के दौरान पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जाती सुरक्षा बल की कमी नहीं होती पुलिस का आधुनिकीकरण किया जाता। अपराधियो को भाजपा के सदस्य बनाने के बजाये जेल में डाल जाता तो राज्य की कानून व्यवस्था मजबूत होती। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एक साल में सरकार ने जो कानून व्यवस्था को मजबूत करने उपाय किये है। उसका ही नतीजा है अपराध के बाद अपराधी तत्काल पकड़े जा रहे है। अपराधियो के ऊपर हो रही कड़ाई से कार्यवाहियों के कारण आपराधिक किस्म के लोगो के मन मे डर उतपन्न हुआ है आपराधिक घटनाओं पर पूर्व सरकार के अपेक्षा कमी आई है। 2018 (1 जनवरी से 31 अक्टूबर) की तुलना में 2019 (1 जनवरी से 31 अक्टूबर) में अपराधों में भारी कमी आयी है। जो अपराध हुए भी हैं, छत्तीसगढ़ पुलिस ने उनको ढूंढ निकाला है। भाजपा शासन काल में तो प्रार्थी मारा-मारा फिरता था, परंतु एफआईआर ही दर्ज नहीं होती थी। पिछले वर्ष की तुलना में हत्या : 4 प्रतिशत की कमी, हत्या का प्रयास : 8 प्रतिशत की कमी, डकैती : 36 प्रतिशत की कमी, लूट : 1 प्रतिशत की कमी, धोखाधड़ी : 8 प्रतिशत की कमी है। भाजपा नेता पहले अपने गिरेबान में झांके, फिर कांग्रेस पर आरोप लगाए।


RELATED NEWS
Leave a Comment.