Top Story
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद में जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री की प्रतिमा का अनावरण करके नया संदेश दिया 20-Jan-2019
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महासमुंद पहुंचे - जहां उन्होंने चंद्रनाहू शिक्षण समिति स्कूल मैदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पुरुषोत्तम लाल कौशिक की प्रतिमा का अनावरण कर मिसाल कायम की - स्वर्गीय पुरुषोत्तम लाल कौशिक जनता पार्टी के नेता रहे हैं और जनता पार्टी के शासन के दौरान केंद्र में सूचना प्रसारण मंत्री रह चुके हैं - ऐसे में कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता पार्टी के नेता की प्रतिमा का अनावरण कर और उनके नाम से महासमुंद के 100 बिस्तर अस्पताल का नामकरण करने की घोषणा करके एक मिसाल कायम की है - जिससे प्रदेश में एक अच्छा संदेश जाएगा - अन्य पार्टियों को भी भपेश बघेल से सबक लेकर राजनीति के क्षेत्र में कार्य करना चाहिए - इस अवसर पर उन्होंने अपने 1 माह के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी दी - उन्होंने महासमुंद के विधायक विनोद चंद्राकर की मांग पर महासमुंद के 100 बिस्तर अस्पताल का नाम स्व.पुरुषोत्तम लाल कौशिक के नाम से करने की घोषणा की - पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए, घोषणा पत्र में जो लिखा है सब उसी अनुसार पूरा होगा - ब्यूरो रिपोर्ट CG 24 News महासमुंद


RELATED NEWS
Leave a Comment.