Top Story
75 विधानसभा के कार्यकर्ता चिंता न करें, उनकी हितों के लिए बृजमोहन लड़ेगा - भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बृजमोहन अग्रवाल 20-Jan-2019
रायपुर दक्षिण विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पार्टी के झंडे की आन, बान,शान के लिए काम करता है। रायपुर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भी इस धर्म का पालन किया है और जनता से आशीर्वाद दिलाकर मेरे माथे विजय तिलक लगाया है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा और लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तन-मन से जुटेगा।
 यह कार्यकर्ता सम्मेलन ब्रह्मपुरी स्थित पुजारी पार्क में संपन्न हुआ। इस आयोजन में भाजपा के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 
बृजमोहन अग्रवाल से पहले भाजपा के विभिन्न नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बृजमोहन ने कहा कि हम प्रदेश में चुनाव हारे हैं। हमारी सरकार चली गई। परंतु हमारे कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं हारी है। आज भी पूरे जोश खरोश के साथ वह चुनावी रण में उतरने के लिए तैयार है। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरा दमखम लोकसभा चुनाव में नजर आ जाएगा।  उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हमारा कारवां लुट गया है। मैं कहता हूं कि रायपुर दक्षिण के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण विधानसभा जीतकर अपने क्षेत्र को लूटने से बचा लिया है। साथ ही कहा कि हम पराजित क्यों हुए इस बात की भी चिंता करनी होगी। जब तक हम अपनी कमियों को नहीं ढूंढ लेंगे आगे की जीत आसान नहीं होगी।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुनील सोनी, नगर निगम के सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा,कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी, ओद्योगिक विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष छगन मूंदड़ा,मत्स्य महासंघ के अध्यक्ष रामकृष्ण धीवर, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी,आरडीए के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पर्यटन मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता,लोकेश कावड़िया,डॉ सुखनंदन सोनकर, महिला मोर्चा की महामंत्री मीनल चौबे,जिला भाजपा कोषाध्यक्ष योगी अग्रवाल,विजय अग्रवाल,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह, जोन अध्यक्ष सालिक सिंह ठाकुर,बाबू भाई पिथालिया, मनोज वर्मा, खेमराज वैद्य,विवेक वर्धन, सचिन मेघानी,प्रशांत सिंह ठाकुर,मंडल अध्यक्ष चूड़ामणि निर्मलकर, विनय ओझा, मुकेश पंजवानी आदि मौजूद थे।
●12 साल विपक्ष में किया है काम...
बृजमोहन ने कहा कि विपक्ष में 12 साल काम करने का अनुभव मेरे पास है। उस वक्त भी रायपुर शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उस दौर में दिग्विजय सरकार की चूले हिला कर रख दी थी। आज भी लोकहित के लिए सरकार से टकराना पड़े तो टकराएंगे और राजधानी रायपुर के विकास को आगे बढ़ाएंगे।
 
● 75 विधानसभा के कार्यकर्ता चिंता न करें, उनकी हितों के लिए बृजमोहन लड़ेगा।
 रायपुर दक्षिण सहित प्रदेश की 15 सीटों पर हमने विजयश्री प्राप्त की है। बांकी जगह हम कुछ कमियों के कारण हारे है। पर वहां के भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी परिश्रम की पराकाष्ठा की है। राजधानी हम जीते है पराजित 75 विधानसभा के कार्यकर्ता चिंता न करें, अन्याय अगर होगा तो उनकी हितों के लिए बृजमोहन लड़ेगा।
● संघर्ष के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता
 बृजमोहन ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में जनता ने विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है। यह हमारे संघर्ष का दौर है। हमें जनता के अधिकारों के लिए सड़क तक की लड़ाई लड़नी पड़ सकती है।इसके लिए हमें तैयार रहना होगा। कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन,घेराव करना पड़े तो करेंगे।गिरफ्तारियां देनी पड़े तो देंगे पर सरकार को जनता का अहित करने का मौका नही देंगे।
●लाखे नगर मंडल हुआ पुरस्कृत
विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 6809 मतों से लाखे नगर भाजपा मंडल ने लीड दिलाई है। इस लीड पर पार्टी ने 1 लाख रुपये का पुरस्कार इस मंडल को दिया है। इसी प्रकार सबसे ज्यादा लीड दिलाने वाले कुशालपुर वार्ड संगठनकेको 50 हज़ार तथा बूथ नंबर 23 अरविंद दीक्षित वार्ड संगठन को 25 हज़ार नगद राशि का पुरस्कार प्रदान किया गया है। CG 24 News 


RELATED NEWS
Leave a Comment.