Top Story
किसान आभार सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की अनेक घोषणाएं क्या है वह घोषणाएं जानने के लिए क्लिक करें 28-Jan-2019
किसानों को आभार व्यक्त करने छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव का मास्टर स्ट्रोक मार दिया। उन्होंने ऐलान किया कि मनरेगा और आरटीआई की तरह अब गरीबों के लिए न्यूनतम आमदनी गारंटी योजना लागू की जाएगी। इसके तहत गरीबों को हर महीने न्यूनतम राशि प्रदान की जाएगी। 2019 में कांग्रेस सरकार आएगी तो देश के ग़रीबों को न्यूनतम आमदनी देगी.. हर गरीब के बैंक में न्यूनतम राशि देगी..किसी गरीब को अनाज के लिए भटकना नही पड़ेगा” राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया का यह पहला मामला होगा, जब कोई सरकार गरीबों को न्यूनतम आमदनी प्रदान करेगी। न्यूनतम आमदनी योजना का ऐलान करने से पहले राहुल ने कहा कि अब मैं ऐसे योजना का ऐलान करने जा रहा हूं, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन शब्दों के साथ लोकसभा चुनाव के कांग्रेस अभियान का आग़ाज़ कर दिया है.. यह लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उन मास्टर स्ट्रोक में से एक माना जा रहा है जिसके भरोसे लोकसभा की वैतरणी पार होने की उम्मीदें हैं।राहुल गांधी राजधानी में किसान आभार सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर गरजे और एक बार फिर उस राफ़ेल मुद्दे को लेकर हमलावर हुए जिसे लेकर भाजपा के पेशानी पर बल पड़ते हैं। राहुल केवल राफ़ेल पर नही रुके..बल्कि बेहद तल्ख और तीखे तेवर के साथ नजर आए.. राहुल गांधी ने कहा “मोदी दो हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं एक जिसमें नीरव अंबानी माल्या हैं और एक हिंदुस्तान जिसमें गरीब है किसान है..किसानों का पैसा अनिल अंबानी को मिले और वह हवाई जहाज़ में उड़े .. हम ऐसा हिंदुस्तान नही बनने देंगे चाहे कुछ हो जाए” राहुल गाँधी ने कहा “किसानों से ज़मीन पंचायत की सहमति के बाद ही ली जाएगी.. छत्तीसगढ देश में नही दुनिया के लिए धान का कटोरा बनेगा.. छत्तीसगढ का अनाज फल सब्ज़ी दुनिया के हर डायनिंग रुम में जाएगा” राहुल गांधी ने प्रदेश की जनता से कहा “यह सरकार सीएम मंत्री आपके लिए काम करेंगे..जो आप हमसे चाहेंगे आपको हमें सिर्फ़ ऑर्डर देना है.. मालिक आप हो .. मन की बात आपकी चलेगी”


RELATED NEWS
Leave a Comment.