Top Story
धरमलाल कौशिक का विवादित बयान बेहद आपत्तिजनक : कांग्रेस - सिंहदेव के थाईलैंड यात्रा पर की गई विवादित टिप्पणी 30-Jan-2019
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के थाईलैंड यात्रा पर की गई विवादित आपत्तिजनक स्तरहीन टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि धरमलाल कौशिक स्वयं थाईलैण्ड गये है क्या? धरमलाल कौशिक थाईलैंड जाकर इस तरह के गर्हित कार्यो में संलिप्त रहे है क्या जो इस तरह की इस तरह की शब्दावली का प्रयोग कर रहे है? भाजपा के मंत्रियों और विधायकों के थाईलैण्ड दौरे के समय धरमलाल कौशिक का यह ज्ञान कहां सोया पड़ा था?
 
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि यह सवाल धरमलाल कौशिक उस समय खड़ा करते तो बेहतर होता। स्वयं के व्यय पर एक स्वास्थ्य अभिनव योजना की जानकारी लेने के लिये छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव थाईलैंड गये है। जिस तरह की अशिष्ट भाषा का प्रयोग धरमलाल कौशिक द्वारा किया गया उस कड़े शब्दों में निंदा करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि धरमलाल कौशिक विगत कई वर्षो से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष है, अभी भाजपा विधायक दल के नेता है, विधानसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद पर आसीन रहे है। कोई राह चलते राहगीर नहीं है। इस तरह की शब्दावली की धरमलाल कौशिक से अपेक्षा नहीं की जाती है।
 
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 15 वर्षों के भाजपा शासनकाल में राज्य की जनता स्वास्थ्य के बदतर हालात के कारण परेशान रही है। स्मार्ट कार्ड में भी मरीजों के साथ धोखा ही हुआ है और मोदी सरकार की आयुष्मान योजना भी फिसड्डी साबित ही निकली है। कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम योजना लागू करने की घोषणा की है, जिसमे सभी लोगो का सही उपचार सुनिश्चित होगा। 
 
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि थाईलैंड की सरकार ने अपनी यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम को अपने देश में लागू किया है और बेहतर तरीके से वहां उनका क्रियान्वयन हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव थाईलैंड में यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम के सफल क्रियान्वयन का अध्ययन करने के लिए गए हुए हैं ताकि यहां भी यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम को बेहतर तरीके से लागू कर सभी का उपचार, सभी बीमारी का उपचार छत्तीसगढ़ में हो सके। 
 
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने धरमलाल कौशिक के बयान पर तीखा कटाक्ष करते हुए पूछा कि धरमलाल कौशिक ने एक बेहतर योजना के क्रियान्वयन के लिए यात्रा पर गए स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के यात्रा पर अशोभनीय टिप्पणी कर भाजपा की छत्तीसगढ़ के विकास विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। 
 
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा शासनकाल में नकली दवाइयां और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण आम जनता पीड़ित रही है। अब कांग्रेस की शासन काल में आम जनता को बेहतर चिकित्सा की सुविधा मिलने जा रही है तो भाजपा के नेताओं को इससे पीड़ा हो रही है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.