Top Story
हवाई या रेलवे सफर कर आने वाले यात्री रहेंगे क्वारेंटिंन सेंटर में -छत्तीसगढ़ शासन 24-May-2020
क्वारेंटिंन सेन्टर के लिए  5 भवनों का  अधिग्रहण
 
सेन्टरो की आवश्यक व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
 

      रायपुर 24 मई 2020/  रायपुर शहर में रेल्वे या हवाई जहाज से यात्रा कर आने वाले यात्रियों को शासन के आदेशानुसार क्वारेंटिंन किया जाना आवश्यक है। इस तारतम्य में छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार प्रभारी कलेक्टर  सौरभ कुमार ने महामारी् नियंत्रणा एक्ट 1897 के तहत  क्वारेन्टाइन सेन्टर हेतु 5 भवनों को तत्काल प्रभाव से अधिग्रहित किया है। इन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था बनाये रखने के लिये अधिकारियों को नियुक्त भी किया है।

जिन भवनों को कोरन्टीन सेंटर के लिए अधिग्रहित और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौप गया है , उनके नाम इस तरह है।

जैनम मानस भवन (पैलेस) व्ही.आई.पी. रोड, रायपुर  के लिए अधिकारी एस पी गोस्वामी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  और राकेश द्विवेदी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग है।

निरंजन धर्मशाला, वी.आई.पी. रोड, रायपुर में डी एस चौहान, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और आशीष कुमार दुबे, सहायक अभियंता, कार्यालय मुख्य अभियंता, राष्टीय राजमार्ग  है।

मनुआस रियाल्टी. रिंग रोड नं.-01 अग्रोहा कालोनी, चंगोराभाठा, रायपुर  के लिए अधिकारी बी एल देवांगन, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  और एस. डी जोद्दार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रमुख अभियंता कार्यालय, रायपुर है।

 अग्रसेन धाम व्ही.आई.पी. रोड, फुंडहर, रायपुर में दिनेश शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और गोपी नाथ राम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, है।

 सलासार रायपुर में डी.के, नेताम, संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें रायपुर और आलोक चांडक, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, आरंग, रायपुर है।

      इन परिसरों पर भोजन तथा साफ-सफाई की व्यवस्था नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा की जायेगी तथा आवश्यक सेवाएं हेतु सहयोग पर्यटन विभाग द्वारा किया जायेगा। इसके लिए नोडल अधिकारी बी.आर. अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, नगर पालिक निगम रायपुर रहेंगे।



RELATED NEWS
Leave a Comment.