Top Story
लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए अमित शाह का आगमन - करेंगे रायपुर कलस्टर के कार्यकर्ताओं को संबोधित 15-Feb-2019

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को देश और पार्टी के बारे में कैसे समझाना और जानकारी देना है इसका मंत्र देने भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह राजधानी में रायपुर कलस्टर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।  इंडोर स्टेडियम में आयोजित रायपुर कलस्टर के रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में रायपुर कलस्टर के बूथ प्रमुख, बूथ सचिव, बूथ प्रभारी, शक्ति केन्द्र प्रमुख शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्तिकेन्द्र सह संयोजक मंडल कार्यसमिति, जिला भाजपा व मोर्चे के समस्त पदाधिकारी, जिला भाजपा, मोर्चे के समस्त पदाधिकारी, सहित कलस्टर में निवासरत सभी मोर्चा के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, केन्द्रीय पदाधिकारी, आमंत्रित किये गये हैं। इस आयोजन के लिए उनके आगमन के रास्तों को भाजपा के झंडों से सजाया गया है ।



RELATED NEWS
Leave a Comment.