Top Story
पहले सीजी कहने से क्रेडिबल ग्रोथ का बोध होता था, अब केओटिक गवर्नेंस का बोध हो रहा: शिवराज 28-Jun-2020

भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार की विफलताएं गिनाकर उसे उखाड़ फेंकने का आहवान किया

 वर्चुअल रैली में 40 लाख कार्यकर्ता और लोग डिजिटल व टीवी माध्यमों से जुडे

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने आश्वस्त किया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार भले ही विकास, जनस्वास्थ्य और जनकल्याण के कामों की परवाह नहीं कर रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के हित सुरक्षित है और छत्तीसगढ़ आगे बढ़ेगा। श्री चैहान रविवार को भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा आहूत जन संवाद वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डाॅ. अनिल जैन, राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद डाॅ. सरोज पांण्डेय, भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामविचार नेताम व प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी मंचस्थ थे।


भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मुख्यमंत्री श्री चैहान ने छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के विकास कि पूरी तरह अनदेखी की है। वादाखिलाफी कर के इस सरकार ने प्रदेश को अराजकता के गर्त में धकेल दिया है। पहले छत्तीसगढ़ को सीजी कहने से क्रेडिबल ग्रोथ (विश्वसनीय विकास) का बोध होता था, लेकिन कांग्रेस की मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सीजी से केओटिक गवर्नेंस (अराजक शासन) का बोध हो रहा है। विश्वसनीय विकास के बदले अराजक शासन देने वाली सत्यानाशी कांग्रेस सरकार को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। श्री चैहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना संकट से निपटने के बजाय सियासी नौटंकियां की और संघीय व्यवस्था की अवहेलना की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री से लाॅकडाउन बढ़ाने की बात करते हैं और बाद में सवाल उठाते हैं कि देश में अचानक लाॅकडाउन क्यों कर दिया गया? केन्द्र सरकार ने गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया, लाॅकडाउन से प्रभावित परिवारों को हर तरह की सहायता दी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बताये कि उन्होेंने अपने प्रदेश में क्या किया? छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को बंठाढार मुख्यमंत्री का दूसरा संस्करण बताते हुए श्री चैहान ने छत्तीसगढ़ के बदहाल क्वारेंटाइन सेंटर्स के लिए भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये हैं। न तो प्रदेश मंे टेस्टिंग लैब पर्याप्त संख्या में बनाये गये है और न ही कोविड अस्पतालों को लेकर प्रदेश सरकार ने कोई गंभीरता दिखाई है।

 


भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक नया भारत दुनिया के सामने खड़ा हुआ है जो भारतीय संप्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतों की आंख में आंख डालकर जवाब दे रहा है। ऐसे अद्भुत नेतृत्व ने श्री मोदी के साथ-साथ भारत का मान सम्मान भी विश्व में बढ़ाया है। भारत-चीन सीमा विवाद और हाल ही के गलवान घाटी की हिंसक झडप की चर्चा करते हुए श्री चैहान ने कहां की चीन यह अच्छी तरह समझ ने कि यह 1962 का भारत नही है। कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि चीन के प्रति उसका रूख नरम क्यों है? और वह भारतीय सेना मनोबल गिराने वाली भाषा क्यों बोल रही हैं? कांग्रेस देश को बताये कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से चंदा किन शर्तो पर मिला और कांग्रेस व चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच एमओयू का आधार क्या था क्योंकि देेश यह जानना चाहता है कि भारत-चीन फ्री ट्रेड समझौता किन शर्तों पर हुआ था? भारत-चीन फ्री ट्रेड समझौता के लिए तात्कालिन वाणिज्य मंत्री कमलनाथ पर तिखा हमला करते हुए श्री चैहान ने कलंक नाथ कहा श्री चैहान ने कहा कि चीनी दूतावास में चोरी-छिपे जाकर राहुल गांधी किन-किन लोगों से और क्यों मिले? इतना सब होने के बाद कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं रह जाता कि वह भाजपा को राष्ट्र भक्ति सिखाये और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर कुछ बोले। केन्द्र सरकार के पहले कार्यकाल और दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनेगा। चीनी सामान से देश का सम्मान हमारे लिए ज्यादा जरुरी है।
इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रास्ताविक भाषण दिया और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कोरोना संकट के दौर में प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता द्वारा किये गये सेवा व सहायता कार्यों की सराहना की। उन्होनें प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है और भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताडित कर रही है। अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नेताम ने प्रदश की कांग्रेस सरकार को 2023 के चुनाव में उखाड़ फेकने के लिए कार्यकर्ताओं से संकल्पित होने का आग्रह किया। राष्ट्रीय  महामंत्री डाॅ. (सुश्री) पांण्डेय ने कहा कि कोरोना काल में भी भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन है कि भावना से हर दिन काम किया सन् 2014 से पहले की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए सुश्री पांण्डेय ने कहा कि सन् 2014 के बाद देश में दूरदृष्टि से युक्त सबल और सक्षम नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा दी है। वर्तमान दौर में कांग्रेस को विचार शून्य पार्टी बताते हुए सुश्री पांण्डेय ने इस बात पर आक्रोश व्यक्त किया कि कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री को लेकर अपमानजनक टिप्पणियों पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मौन साधे रहते है जबकि अपने कामकाज पर टिप्पणियों के प्रति वे असहिष्णु होकर एफआईआर दर्ज करवा देते हैं उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को आंख न दिखाये। सुश्री पांण्डेय ने कहा कि शराब के ठेके के पैसों से प्रदेश की सरकार चल रही है।
राष्ट्रीय  महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डाॅ. जैन ने भी अपने संबोधन में कोरोना संकट के संदर्भ में अपने विचार रखे और भारत-चीन सीमा विवाद के परिपे्रक्ष्य में भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. सिंह ने प्रदश सरकार को झुठ की बुनियाद पर खड़ी बताया और कहा कि गीता-गंगाजल कि कसम खाने वाली कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने लोगों को ठगने और छेड़ने का काम किया है। प्रदेश में विकास ठप है, बेरोजगारों को न भत्ता मिल रहा है और न रोजगार। शराब बंदी का नारा देकर प्रदेश सरकार घर-घर शराब पहंुचा रही है 30 प्रतिशत शराब अवैध रूप से बिक रही है। रोजगार के नाम पर इस सरकार ने 1800 युवकों को शराब डिलीवरी ब्वाय के तौर पर नियुक्त करके प्रदेश सरकार ने प्रदेश का नाम कलंकित करने का काम किया है। प्रदेश में माफिया राज और गुंडागर्दी चरम पर है। तबादला उद्योग में कलेक्टर एसपी की पोस्टिंग पेमेंट सीट पर हो रही है। कोरोना संकट के चलते लाॅकडाउन से प्रभावित प्रवासी श्रमिकों और प्रदेश के जरूरत मंदों को प्रदेश सरकार ने कोई सहायता नहीं की। केन्द्र से मिली राशि तक प्रदेश सरकार ने खर्च नही की है।
सभा की कार्यवाही का संचालन वर्चुअल रैली के प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने सभी को आत्मनिर्भर भारत की संरचना के लिए संकल्प दिलाया और हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व वर्चुअल रैली के सह प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के 10 लाख लोग इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक आदि डिजिटल प्लेटफार्म पर और 30 लाख लोग टीवी चैनल आदि प्रसारण माध्यमों के माध्यम से इस रैली से वर्चुअली जुड़े।



RELATED NEWS
Leave a Comment.