बीजागुड़ा करपावण्ड आश्रम में नवाखाई महोत्सव के आयोजन में बस्तर सांसद ने गुरुजनों का लिया आशीर्वाद
बीजागुड़ा करपावण्ड आश्रम में नवाखाई महोत्सव के आयोजन में बस्तर सांसद ने गुरुजनों का लिया आशीर्वाद
नवाखाई केवल कृषि,अन्न से जुड़ा पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और समाज की सामूहिकता का प्रतीक: बस्तर सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर। नवाखाई पर्व के उपलक्ष्य में आज बीजागुड़ा करपावण्ड आश्रम में नवाखाई महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर परमपूज्य गंगा बाबा एवं परमपूज्य बासुदेव बाबा की दिव्य उपस्थिति ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। इस महोत्सव में बस्तर सांसद महेश कश्यप अपने परिवार सहित सम्मिलित हुए।
सांसद महेश कश्यप ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि नवाखाई केवल कृषि और अन्न से जुड़ा पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और समाज की सामूहिकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति और अन्नदाता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमारी सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना दोनों ही सशक्त होती हैंl
इस महोत्सव में भक्तिमय भजनों, सामूहिक प्रार्थना और परंपरागत रीति-रिवाजों ने पूरे वातावरण को उल्लास और आस्था से परिपूर्ण कर दिया। सामूहिक भोग एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। नवाखाई महोत्सव के इस अवसर पर बस्तर अंचल की आध्यात्मिक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन स्थल पर दूर-दराज़ से आए श्रद्धालु भक्तगणों की विशाल और गरिमामयी उपस्थिति रही।
cg24
