14 नवंबर का पंचांग: आज भूलकर भी न करें इस दिशा में यात्रा, जानें शनिवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त

14 नवंबर का पंचांग: आज भूलकर भी न करें इस दिशा में यात्रा, जानें शनिवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में पंचांग का खास महत्व माना जाता है. कोई भी शुभ काम की शुरुआत करने, पूजा-पाठ करने या यात्रा पर जाने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है.  पंचांग से ही दिन के शुभ-अशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र और योग की जानकारी मिलती है. ऐसे में अगर आप आज कोई शुभ कार्य करने वाले हैं, पूजा-पाठ करने वाले या किसी यात्रा पर निकलने वाले हैं, तो पहले पंचांग जरूर देखें. यहां पढ़ें शनिवार, 14 नवंबर का पंचांग- 

आज की तिथि

आज रात 11 बजकर 24 मिनट तक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहने वाली है. इसके बाद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 16 नवंबर को रात 2 बजकर 1 मिनट तक रहेगी.

आज का शुभ मुहूर्त 

  • आज सुबह 5 बजकर 8 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. 
  • सुबह 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. इस समय आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस समय किसी भी काम को करने से उसका अच्छा फल जरूर मिलता है. इसके अलावा आप अभिजीत मुहूर्त में पूजा-पाठ भी कर सकते हैं. जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब अभिजीत मुहूर्त की बेला होती है.
  • इसके बाद दोपहर 2 बजकर 58 मिनट से शाम 4 बजकर 46 मिनट तक अमृतकाल रहेगा. अमृतकाल भी दिन का अत्यंत मंगलकारी मुहूर्त होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसाक, इस तरह किए गए कार्यों का फल अमृत के समान मिलता है.

आज का अशुभ समय 

  • आज सुबह 9 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक राहुकाल रहेगा.  इस समय कोई भी नया काम शुरू करने से बचें. लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है.
  • शनिवार को दोपहर 1 बजकर 33 मिन से 2 बजकर 54 मिनट तक यमगंड काल रहेगा. इस समय किसी यात्रा पर जाने से बचें. धार्मिक मान्यताओं में यमगंड काल को मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा समय माना जाता है. 
  • इसके अलावा आज सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 8 बजकर 5 मिनट तक गुलिक काल रहेगा. इसे 'विषैला समय' भी कहा जाता है.

आज इस दिशा में यात्रा करने से बचें

शनिवार को दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल उस दिशा को कहते हैं, जिसमें किसी खास दिन यात्रा करना या निकलना अशुभ माना जाता है.

आज सूर्य और चंद्रमा का समय

आज सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर सूर्योदय और शाम 5 बजकर 38 मिनट पर सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर चंद्रोदय और रात 9 बजकर 41 मिनट पर चंद्रास्त होगा