बस्तर दशहरा परंपरा संग प्रकृति संरक्षण, सांसद महेश कश्यप ने किया पौधरोपण

बस्तर दशहरा परंपरा संग प्रकृति संरक्षण, सांसद महेश कश्यप ने किया पौधरोपण

बस्तर दशहरा परंपरा संग प्रकृति संरक्षण, सांसद महेश कश्यप ने किया पौधरोपण

जगदलपुर। विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर्व इस वर्ष आस्था,परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम बना। पर्व के दौरान परंपरागत आवश्यकता अनुसार कुछ पेड़ों की कटाई की गई है। इसकी भरपाई के लिए 70 साल के पौधों का रोपण किया गया, जिससे प्रकृति संरक्षण का सार्थक संदेश गया।

इसी क्रम में ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत बहनों ने सिंदूरी पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। उनकी सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाया और समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने स्वयं पौधरोपण कर कहा बस्तर दशहरा केवल आस्था और परंपरा का पर्व नहीं, बल्कि यह समाज और प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। पौधरोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियाली और जीवन का आधार बनेगा। केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘पेड़ माँ के नाम’ अभियान ने पौधरोपण कार्यक्रमों को एक सशक्त और व्यापक मंच प्रदान किया है।

इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप,जगदलपुर जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग,जनपद उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप,सरपंच संघ जिला अध्यक्ष रैदु नागजनपद सदस्य,ग्राम सरपंच उपस्तिथ थे l